Train Cancellation Update: मई-जून 2026 में भारतीय रेलवे की कई अहम ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। काठगोदाम-जम्मूतवी, कानपुर-काठगोदाम और गाजीपुर-कटरा रूट की ट्रेनें प्रभावित हैं। यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर जांचें और रिफंड नियम जान लें।
May June Train Cancel: भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मई और जून 2026 के दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द (Cancelled) कर दी गई हैं। अगर आप उत्तर भारत, उत्तराखंड या जम्मू-कश्मीर की ओर ट्रेन से सफर की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने या यात्रा पर निकलने से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ लें। रेलवे द्वारा ऑपरेशनल कारणों से इन ट्रेनों को तय तारीखों तक कैंसिल किया गया है।
काठगोदाम-जम्मूतवी रूट की ट्रेनें रद्द
उत्तराखंड और जम्मू को जोड़ने वाली अहम ट्रेनें इस रूट पर प्रभावित हुई हैं।
12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस – 2 जून 2026 तक कैंसिल
12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस – 31 मई 2026 तक कैंसिल
इस रूट से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ऑप्शनल ट्रेनों या बस सेवाओं का सहारा लेना होगा।
अगर आपने इन ट्रेनों में पहले से टिकट बुक करा रखा है, तो रेलवे नियमों के अनुसार पूरा रिफंड मिलेगा। यात्री IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी रेलवे काउंटर से रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं। रेलवे समय-समय पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव करता है। इसलिए यात्रा से पहले NTES या IRCTC पर ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सके।