Sapta Jyotirlinga Yatra: रेलवे लाया 11 दिन का स्पेशल टूर पैकेज, जानें किराया और पूरा रूट

Published : Aug 07, 2026, 01:47 PM IST
Indian railway

सार

IRCTC की भारत गौरव ट्रेन 25 सितंबर से 11 दिवसीय 'सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा' शुरू कर रही है। यह यात्रा MP, गुजरात व महाराष्ट्र के 7 ज्योतिर्लिंगों को कवर करेगी। पैकेज में यात्रा, भोजन और आवास शामिल हैं, जिसका किराया ₹21,300 से शुरू है।

अगर आप एक ही यात्रा में देश के कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। IRCTC ने 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के तहत 'सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा' का ऐलान किया है। यह पूरी यात्रा 10 रातों और 11 दिनों की होगी, जो 25 सितंबर से शुरू हो रही है। इस स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन का मकसद श्रद्धालुओं को देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराना है। यात्रा के दौरान यात्रियों के खाने-पीने, ठहरने और स्थानीय ट्रांसपोर्ट का पूरा ख्याल रखा जाएगा। यानी एक ही पैकेज में आस्था और घूमने का पूरा इंतज़ाम कर दिया गया है।

किन-किन ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन?

यह ट्रेन मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों को कवर करेगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को उज्जैन में ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद ट्रेन गुजरात पहुंचेगी, जहां सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। गुजरात में ही यात्रियों को द्वारका ले जाया जाएगा, जहां वे द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा के अगले पड़ाव में महाराष्ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और पुणे में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं।

कितना है किराया और क्या सुविधाएं मिलेंगी?

IRCTC ने इस यात्रा के लिए तीन अलग-अलग क्लास में टिकट बुकिंग का विकल्प दिया है। इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) में सफर करने के लिए प्रति व्यक्ति 21,300 रुपये देने होंगे। वहीं, स्टैंडर्ड क्लास (3AC) का किराया 34,100 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। जो लोग और बेहतर सुविधाओं के साथ यात्रा करना चाहते हैं, वे कम्फर्ट क्लास (2AC) चुन सकते हैं, जिसका किराया 44,800 रुपये प्रति व्यक्ति है। 

इस पैकेज में ट्रेन का सफर, होटलों में रात में रुकने की व्यवस्था, शाकाहारी भोजन, बसों से दर्शनीय स्थलों की सैर, ट्रैवल इंश्योरेंस और गाइड की सेवाएं शामिल हैं। इस ट्रेन में कुल 780 यात्रियों के लिए जगह है और यात्री पेमेंट गेटवे के जरिए EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं। यात्री गुवाहाटी, न्यू बोंगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पं। दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशनों से ट्रेन में सवार या उतर सकते हैं।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Japan Tour Package IRCTC: एक बुकिंग,पूरा जापान! 10 दिनों का ऑल-इनक्लूसिव टूर पैकेज
फ़्लाइट सेफ़्टी: सीट बेल्ट का साइन बंद होते ही क्या आप भी बेल्ट खोल देते हैं? एयर इंडिया का बड़ा सबक