
Japan Tour Package 2026: अगर जापान घूमना भी आपकी बकेट लिस्ट में हैं तो यह गोल्डन टाइम है। IRCTC जापान ट्रिप का खास पैकेज लेकर आया हैं, जहां आप सितंबर महीने में 9 रात और 10 दिनों के लिए विदेश कर सकते हैं। खास बात है कि इस पैकेज में टोक्यों की नाइट लाइफ से लेकर माउंट फूजी की बर्फीली वादियां और हिरोशिमा समेत कई जगह शामिल हैं। यहां पर फ्लाइट, 4 स्टार होटल, वीजा, एंट्री टिकट जैसा सुविधा भी दी जाएगी।
आईआरसीटीसी का यह इंटरनेशनल टूर 6 सितंबर 2026 को दिल्ली से शुरू होकर 15 सितंबर 2026 को खत्म होगा। जहां यात्री 10 दिनों की यात्रा में जापान के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को घूम सकेंगे।
अगर आप पार्नटर या परिवार के साथ जाने की सोच रहे हैं तो डबल शेयरिंग पर यह पैकेज, 3,49,999 रु. प्रति व्यक्ति शुरू होता है। वहीं, सिंगल रूम लेने पर कीमत 4,73,999 रु. है। अगर आप ट्रिपल शेयरिंग और बच्चों के साथ जाना चाहते हैं तो IRCTC वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Independence Day Eye Makeup: 15 अगस्त के लिए आई मेकअप लुक
पैकेज के अंतर्गत बहुत शानदार जगहों को शामिल किया गया है। जिसमें टोक्यो, हाकोने, माउंट फूजी, हमामात्सु, क्योटो, ओसाका, नारा और हिरोशिमा शामिल है।
ये भी पढ़ें-Independence Day Banner Slogans: 15 अगस्त के लिए देशभक्ति स्लोगन
अगर आप पहली बार विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं और बाहरी दुनिया की ज्यादा जानकारी नहीं है तो जापान टूर पैकेज चुनना बेहतरीन रहेगा। यह IRCTC का शानदार पैकेज है, जहां पर आपको होटल की टेंशन, फ्लाइट, वीजा और घूमने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
सोर्स- IRCTC Website