Independence Day Eye Makeup: स्वतंत्रता दिवस पर सबसे अलग और हटकर दिखना चाहती हैं तो ट्राई करें 6 खूबसूरत तिरंगा थीम बेस्ड आई मेकअप लुक। जानें कैसे मिनिमल मेकअप आइडियाज से मिलेगा परफेक्ट देशभक्ति लुक।

Independence Day Makeup: स्वतंत्रता दिवस का मौका आजादी का जश्न मनाने के साथ फैशनेबल दिखने का भी होता है। हर कोई तिरंगा थीम रंग में नजर आता है। नारंगी-सफेद और हर रंग के आउटफिट पहनने के साथ जब तक मेकअप अलग सा दिखे तो मजा नहीं आता। आप भी 15 अगस्त के मौके पर इंवेट, फंक्शन में जाने की सोच रही हैं तो ये 6 आई लुक मेकअप आपका काम आसान कर सकते हैं।

1- कट क्रीज ट्राई कलर आई मेकअप

कलरफुल और फंकी लुक चाहती हैं तो इसे चुनें। क्रीज एरिया पर डार्क नारंगी रंग का आईशैडो लगाकर ब्लेंड करें। इसके बाद कंसीलर की मदद से लिड पर हाफ कट क्रीज बनाकर सिल्वर ग्लिटर लगाएं। लैश लाइन में डार्क ग्रीन काजल लगाकर लुक कंप्लीट करें।

2- ग्लिटर आई मेकअप

अगर आप ज्यादा मेकअप नहीं जानती हैं तो Independence Day 2026 के लिए ग्लिटर आई मेकअप को विकल्प बनाएं। इसे बनाने के लिए पलकों पर कंसीलर लगाकर बेस तैयार करें। इनर कॉर्नर पर ऑरेंज कलर का पिगमेंटेंड आईशैड, बीच वाले हिस्से में सिल्वर ग्लिटर और आउटर कॉर्नर पर ग्रीन ग्लिटर लगाएं और तीनों को अच्छे से ब्लेंड करें। लास्ट में मस्कारा से लास्ट टचअप दें।

ये भी पढ़ें- Independence Day Banner Slogans: 15 अगस्त के लिए देशभक्ति स्लोगन

3- मिनिमल आईलाइनर लुक

यदि आपको ब्रश-आईशैडों में प्रॉब्लम होती है तो मिनिमल आईलाइनर लुक से भी स्पेशल मेकअप किया जा सकता है। सबसे पहले आंखों पर कंसीलर लगाकर बेस तैयार करें, इसके बाद उंगली से Nude Eyeshadow लगा दें। इसके बाद नारंगी, सफेद और हरे का कलरफुल आईलाइनर लें और लेयर में विंग आईलाइनर लगाएं। आखिर में हल्का मस्कारा लगाना न भूलें।

ये भी पढ़ें- Independence Day Decoration: सजावट के 5 शानदार आइडिया

4- ग्राफिक कट मेकअप

यह स्मज्ड आईशैडो बेस आई मेकअप है। जहां क्रीज लाइन पर केसरियां और हरे रंग का बेस है। सफेद लीक्विड आईलाइनर से बोल्ड ग्राफिक लाइन खींचकर क्रीज को अलग से दिखाएं। इसके बाद शाइनी स्टोंस चिपकाकर आर्टिस्टिक टच दें।

5- ऑरेंज सनसेट आई मेकअप

कलरफुल तिरंगा मेकअप की बजाय आप ऑरेंज सनसेट आई लुक को भी विकल्प बना सकते हैं। इसके लिए क्रीज एरिया पर वॉर्म ऑरेंज आईशैडो लगाकर बाहर की तरफ स्मूथली ब्लेंड करें। अब लड के इनर-मीडिल कोने पर गोल्डन आईशैडो लगाकर ब्रेस ब्राइट करें। ऊपर से लैश लाइन को पतला दिखाकर Winged Eyeliner लगाएं, ताकि आंखों को परफेक्ट शेप मिले। निचली लैश लाइन पर हल्का ऑरेंज शेड स्मज करके हाई वॉल्यूम मस्कारा लगाएं।

6- ग्रीन स्मोकी आई लुक

स्वतंत्रता दिवस पर आप ग्रीन स्मोकी भी कमाल लगेगी। आई क्रीज पर आईशैडो लगाकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। आंखों के इनर कॉर्नर पर हल्का सा Shimmer Highlighter लगाएं। लैश लाइन पर विंग्ड लाइनर लगाकर हल्का सा ग्रीन शेड बनाएं। आइब्रो को वेल-डिफाइंड शेप दें। लास्ट में वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा से गॉर्जियस फाइन स्टाइल दें।