IRCTC Araku Valley Tour Package: ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल रही है, तो यहां देखें अभी तक की अराकू वैली टूर पैकेज, जिसे घूमने के लिए तीन दिन काफी है। यहां पर आपको नाश्ता, डिनर समेत एसी वाहन की सुविधाएं मिलेंगी।
IRCTC Tour Package: सर्दियों में पहाड़ घूमने के लिए छुट्टी नहीं मिल रही है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। आज हम आपके लिए बर्फबारी तो न सही लेकिन समंदर के साथ खूबसूरत मजा देने वाला इंडियन रेलवे का शानदार प्लान लेकर आए हैं। खास बात है कि इसके लिए एक्स्ट्रा छुट्टी भी नहीं मांगनी पड़ेगी और वीकेंड में आप घूम सकते हैं। आप इस टूर का मजा कभी उठा सकते हैं और ये हफ्ते के सातों दिन संचालित किया जाता है तो चलिए जानते हैं पूरी डिटेल।
अराकू वैली टूर पैकेज
गंतव्य- विशाखापत्तनम, अराकू
डेली ट्रेवल
ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा
अराकू वैली टूर प्राइस
अगर आप सिंगल रूम ले रहे हैं तो इसके लिए 20,035 रुपए पे करने होंगे। वहीं, एक कमरे में दो व्यक्ति रहने रहने पर, ₹10,860, ट्रिपल कमरे में ₹8,450 देने होंगे। अगर आप बच्चे के लिए एक्स्ट्रा बेड लेते हैं तो ₹6,220 अतिरिक्त चार्ज पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए IRCTC वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
विशाखापट्नम आइटनरी
पहले दिन- एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस स्टेंड से पिकअप
होटल चेक इन
दोपहर लंच के बाद थोटलकोंडा बुद्धिस्ट कॉम्प्लेक्स, कैलाशगिरि घूमना
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।