Most Beautiful City in India: चंडीगढ़ को ‘The Beautiful City’ क्यों कहा जाता है? जानिए इसकी अनोखी पहचान-दो राज्यों की राजधानी, आधुनिक सेक्टर प्लानिंग, हरियाली, साफ-सफाई और संस्कृति-आधुनिकता के बेहतरीन संगम की पूरी कहानी।

Chandigarh The City Beautiful: भारत का एक ऐसा शहर, जो न केवल आधुनिकता और प्राकृतिक सुंदरता का संगम है, बल्कि प्रशासनिक रूप से भी अनोखा है-वह है चंडीगढ़। यह शहर एक केंद्र शासित प्रदेश है और साथ ही पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी भी है। यही वजह है कि इसे अक्सर “एक शहर, दो राज्यों की राजधानी” कहा जाता है। साफ-सुथरी सड़कें, व्यवस्थित सेक्टर प्लानिंग और हरियाली से घिरा वातावरण इसे ‘The City Beautiful’ का खिताब दिलाता है।

दो राज्यों की राजधानी, फिर भी अलग पहचान

चंडीगढ़ भारत का एकमात्र शहर है जो पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है, लेकिन खुद एक अलग केंद्र शासित प्रदेश के रूप में संचालित होता है। प्रशासनिक रूप से यह अलग है, लेकिन दोनों राज्यों के सरकारी कार्यालय यहां स्थित हैं। यही विशेषता इसे देश के अन्य शहरों से अलग बनाती है।

मॉडर्न आधुनिक प्लानिंग का बेहतरीन उदाहरण

चंडीगढ़ को प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ली कॉर्बुजिए ने डिजाइन किया था। शहर को सेक्टरों में बांटा गया है, जहां हर सेक्टर में मार्केट, स्कूल, पार्क और अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। ट्रैफिक व्यवस्था इतनी प्लान्ड है कि जाम की समस्या बहुत कम देखने को मिलती है। यह शहर आधुनिक शहरी नियोजन का एक आदर्श उदाहरण माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- ये इंडिया की "Little England", बैंगलोर से है बस कुछ घंटे दूर

हरियाली और साफ-सफाई की मिसाल

चंडीगढ़ को ‘The Beautiful City’ कहने की एक बड़ी वजह इसकी हरियाली है। यहां के चौड़े रास्ते, खूबसूरत गार्डन, सुखना लेक और रोज गार्डन जैसे स्थल शहर की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। स्वच्छता के मामले में भी यह शहर देश के शीर्ष शहरों में गिना जाता है।

संस्कृति और आधुनिकता का संगम

चंडीगढ़ में पंजाबी और हरियाणवी संस्कृति का अनोखा मेल देखने को मिलता है। यहां आधुनिक मॉल्स, कैफे और संस्थान हैं, तो दूसरी ओर पारंपरिक त्योहार और लोक संस्कृति भी जीवंत है। यह संतुलन इसे रहने और घूमने के लिए एक आदर्श शहर बनाता है।

इसे भी पढ़ें- Kerala Renamed Keralam: केरल से केरलम क्यों? जानें केरलम नाम के पीछे की पूरी कहानी