IRCTC का Sikkim Platinum टूर पैकेज ₹33,820 से शुरू होकर गंगटोक, पेलिंग, दार्जिलिंग और कालीम्पोंग की 7N/8D ट्रिप कराता है। जानें कीमत, इटिनरेरी, कैटेगरी और सुविधाओं की पूरी डिटेल। इतने सस्ते बजट में 7 दिन का ट्रैवल पैक आपको कहीं नहीं मिलेगा।
अगर आप कम बजट में शानदार हिल स्टेशन ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC का “Sikkim Platinum” टूर पैकेज बेस्ट ऑप्शन है। यह 7 रात-8 दिन का पैकेज सिक्किम और दार्जिलिंग की खूबसूरती एक ही ट्रिप में दिखाता है। खास बात यह है कि पीक सीजन में भी ट्रिप की कीमत सिर्फ ₹33,820 पर पर्सन से शुरू होती है (ट्रिपल शेयरिंग – स्टैंडर्ड कैटेगरी)। इसमें होटल, मील प्लान और साइटसीइंग शामिल हैं, जिससे ट्रैवल प्लानिंग आसान हो जाती है।
डेली डिपार्चर 1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक शुरु है।
पैकेज MAP प्लान पर है यानी ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल रहेंगे।
पैकेज कोड EHH124, इस कोड से आप IRCTC के सर्च बार में जाकर चैक करें।
35
कीमत और कैटेगरी डिटेल्स
पीक सीजन (25 सितम्बर 2025- 6 जनवरी 2026) के अनुसार किराए-
स्टैंडर्ड कैटेगरी
ट्रिपल शेयरिंग: ₹33,820
डबल शेयरिंग: ₹45,630
कम्फर्ट कैटेगरी: ₹36,700 से शुरू
डीलक्स कैटेगरी: ₹48,010 से शुरू
45
डे-वाइज ट्रैवल इटिनरेरी
ट्रिप की शुरुआत NJP रेलवे स्टेशन या बागडोगरा एयरपोर्ट से होती है।
पहले दिन कालीम्पोंग ट्रांसफर और आराम।
दूसरे दिन डेलो हिल्स, दुर्बिन दारा और नर्सरी विजिट के बाद गंगटोक रवाना।
तीसरे दिन त्सोमगो लेक और बाबा मंदिर का एक्सकर्शन।
चौथे दिन गंगटोक साइटसीइंग के बाद पेलिंग।
पांचवें दिन पेलिंग के वाटरफॉल, लेक और स्काई वॉक।
छठे दिन दार्जिलिंग ट्रांसफर।
सातवें दिन टाइगर हिल सनराइज, मठ, जू, टी गार्डन और अन्य जगहें।
आठवें दिन घर वापसी।
55
खास बातें और जरूरी जानकारी
पैकेज में होटल स्टे, ट्रांसफर, ब्रेकफास्ट-डिनर और साइटसीइंग शामिल हैं। नाथुला पास और रोपवे जैसी कुछ एक्टिविटी अलग शुल्क पर होती हैं। यह पैकेज खासतौर पर उन यात्रियों के लिए परफेक्ट है जो कम बजट में मल्टी-डेस्टिनेशन हिमालय ट्रिप चाहते हैं।
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।