IRCTC के शॉर्ट ट्रिप पैकेज, वाघा बॉर्डर से शिरडी तक सिर्फ 3 दिन में !

Published : Aug 27, 2025, 07:23 PM IST
IRCTC

सार

IRCTC Tour Package Price: सितंबर 2025 में आईआरसीटीसी खास टूर पैकेज लेकर आया है। कम समय और बजट में अमृतसर, स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर के साथ शिरडी, शनि शिंगणापुर और नासिक तीर्थस्थलों की यात्रा करने का मौकै मिल रहा है।

IRCTC Tour Package: घूमने का प्लान है लेकिन काम और ऑफिस के चक्कर में ज्यादा छुट्टी नहीं मिल रही है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। सितंबर महीने में आईआरसीटीसी 2 रात और तीन दिनों के खास पैकेज लेकर आया है। जहां आप कम समय में अच्छी जगहों की यात्रा कर सकते हैं। खास बात है कि इन पैकेज के लिए ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा, तो चलिए जानते हैं उन टूर प्लान्ल के बारे में, जो आपको भारत भ्रमण का मौका दे सकते हैं।

अमृतसर टूर पैकेज (IRCTC Amritsar Package)

अगर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो इस पैकेज को चुनें। खास बात है कि आप किसी भी शुक्रवार और शनिवार को ये टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। IRCTC स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से लोगों को अमृतसर की यात्रा कराता है। जहां स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर का दीदार का मौका मिलेगा। 

  • पैकेज की अवधि- 1 रात, 2 दिन
  • प्रस्थान- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
  • ट्रेन- स्वर्ण शताब्दी
  • पिकअप- एसी कार

ये भी पढ़ें- Travel Essentials: बारिश में ट्रेवल कर रहे हैं प्लान, बैग में जरूर रखें ये 4 सामान

पैकेज में क्या मिलेगा ?

  • आने-जाने का किराया
  • 1 नाइट होटल स्टे
  • 2 दिन नाश्ता और डिनर (ध्यान रहे पैकेज में लंच शामिल नहीं है, इसके लिए अलग से पैसे देने होंगे)
  • 5,545 रुपए प्रति व्यक्ति किराया

शिरडी-नासिक टूर पैकेज (IRCTC Shirdi Tour Package)

धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो इस पैकेज को चुन सकते हैं। ये यात्रा नई दिल्ली से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शुरू होती है। यानी आप इसे किसी भी हफ्ते के लिए चुन सकते हैं।

  • पैकेज की अवधि- 3 दिन, 2 रात
  • घूमने की जगह- शिरडी, शनि शिंगणापुर, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक (पंचवटी) की यात्रा
  • प्रस्थान- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

ये भी पढ़ें- Vaishno Devi Travel Tips: वैष्णो देवी मंदिर यात्रा भी नहीं सुरक्षित, इन 4 खतरों से रहे बचकर

पैकेज के तहत मिलने वाली सुविधाएं

  • आने-जाने का किराया शामिल
  • नासिक-पुणे में 2 रात होटल स्टे
  • हर रोज नाश्ता और डिनर (पैकेज में लंच शामिल नहीं है)

आईआरसीटीसी टूर पैकेज कैंसिल कैसे करें ? 

अगर आप किसी कारणवश यात्रा नहीं कर सकते हैं, तो IRCTC टूर पैकेज कैंसिल करने का विकल्प भी देता है। हालांकि इसके लिए कुछ शुल्क देना पड़ सकता है। 

  • यात्रा से 15 दिन पहले पैकेज रद्द करने पर 250 रुपए शुल्क
  • 8 दिन पहले रद्द करने पर किराए का 25% हिस्सा शुल्क के तौर पर देना होगा
  • 4-7 दिन पहले रद्द करने पर 50% तक किराया कटेगा
  • 4 दिन से पहले रद्द करने पर कोई भी रिफंड नहीं मिलेगा

डिस्क्लेमर: समय, उपलब्धता और अन्य परिस्थितियों के अनुसार पैकेज की कीमतों और यात्रा कार्यक्रम में बदलाव संभव है। किसी भी टूर पैकेज को बुक करने से पहले कृपया लेटेस्ट जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जांच करें।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Gadgets: बैग में जरूर रखें 5 स्मार्ट ट्रैवल गैजेट्स, हॉलिडे ट्रिप बनेगी टेंशन फ्री
Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार