IRCTC की इस ट्रेन में मिलेगा आध्यात्म का एक्सप्रेस अनुभव – एक साथ 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन

Published : May 22, 2025, 07:44 PM IST
irctc budget jyotirling yatra

सार

IRCTC के नए पैकेज से 7 ज्योतिर्लिंग, शिरडी और द्वारका के दर्शन आसान! 'भारत गौरव ट्रेन' से 12 रातों/13 दिनों का आरामदायक सफर। धनबाद से शुरू होकर कई शहरों से यात्रा संभव।

एक बार में एक ही ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना संभव होता है, क्या हो अगर बजट में आरामदायक यात्रा के साथ एक-दो नहीं बल्कि पूरे सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो जाए। आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक ऐसे पैकेज के बारे में बताएंगे, जिसमें अपना पैकेज बुक कर आप भी बहुत आराम से भगवान शिव के 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकती हैं, वो भी बिना किसी परेशानी के, तो चलिए IRCTC के इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानें।

क्या है यह यात्रा पैकेज?

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने धार्मिक यात्रियों के लिए एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसमें भारत के 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ शिरडी साईं बाबा और द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन भी शामिल हैं। यह यात्रा 'भारत गौरव ट्रेन' के माध्यम से करवाई जाएगी, जो भारत सरकार के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान का हिस्सा है।

यात्रा की प्रमुख बातें:

  • कुल यात्रा अवधि: 12 रातें / 13 दिन
  • ट्रेन का नाम: भारत गौरव ट्रेन (IRCTC विशेष ट्रेन)
  • प्रारंभ तिथि: 31 मई 2025
  • प्रारंभिक स्टेशन: धनबाद
  • कुल सीटें: 700 श्रद्धालुओं के लिए

ट्रेन कहां-कहां रुकेगी?

  • ट्रेन इन स्टेशनों से यात्रियों को बोर्ड करने का मौका देगी:
  • धनबाद, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदार नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन

कौन-कौन से ज्योतिर्लिंग शामिल हैं इस यात्रा में?

  • महाकालेश्वर – उज्जैन, मध्यप्रदेश
  • ओंकारेश्वर – खंडवा, मध्यप्रदेश
  • नागेश्वर – द्वारका, गुजरात
  • सोमनाथ – वेरावल, गुजरात
  • त्र्यंबकेश्वर – नासिक, महाराष्ट्र
  • भीमाशंकर – पुणे, महाराष्ट्र
  • घृष्णेश्वर – औरंगाबाद, महाराष्ट्र
  • अन्य प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल:
  • शिरडी – साईं बाबा मंदिर
  • द्वारका – द्वारिकाधीश मंदिर

पैकेज में क्या-क्या शामिल होगा?

  • वातानुकूलित या नॉन-AC भारत गौरव ट्रेन में यात्रा
  • शुद्ध शाकाहारी भोजन
  • धर्म स्थलों पर बस से लोकल ट्रांसपोर्ट
  • रात्रि विश्राम की सुविधा (धार्मिक धर्मशाला या होटल)
  • IRCTC टूर गाइड और ग्रुप लीडर
  • यात्रा बीमा

क्यों करें ये यात्रा?

  • एक ही यात्रा में 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का दुर्लभ मौका
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित और संगठित यात्रा
  • समय और पैसे दोनों की बचत
  • आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से समृद्ध अनुभव

बुकिंग कैसे करें?

  • IRCTC की वेबसाइट पर जाकर
  • नजदीकी IRCTC कार्यालय से
  • या ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से बुकिंग की जा सकती है

 

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Thailand Travel Rules: भारतीयों को फिर मिली Visa-Free Entry, जानें अब कितने दिन घूम सकेंगे बैंकॉक
Travel Backpack for Women : ट्रैवल बैगपैक मीडियम साइज, कम बजट में ज्यादा स्पेस वाले 6 डिजाइन