शुद्ध-शाकाहारी लोग भी खा सकते हैं ये ऑमलेट, खाने के बाद भी नहीं लगेगा पाप
फ़ूड डेस्क: अभी सावन का महीना चल रहा है। भगवान भोलेनाथ को डेडिकेटेड इस महीने में भारत के ज्यादातर लोग मांसहार छोड़ देते हैं। वैसे तो इसके पीछे धार्मिक आस्था के अलावा वैज्ञानिक कारण भी है लेकिन अगर आप भी नॉन-वेज प्रेमी हैं और मांसाहार को मिस कर रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे बनाएंगे वेज ऑमलेट। इस ऑमलेट का स्वाद बिलकुल अंडे जैसा है लेकिन इसमें अंडा नहीं है। अगर आप किसी को बिना कुछ बताए इस ऑमलेट को खिलाएंगे तो वो समझ नहीं पाएगा कि ये अंडे का नहीं बल्कि वेजिटेरियन ऑमलेट है। इस वेज ऑमलेट को बनाने के लिए आपको चाहिए... 1 कटोरी बेसन3 चम्मच मैदा1/3 चम्मच बेकिंग पाउडर1 बारीक कटी प्याजआवश्यकता अनुसार बारीक कटी धनिया2 बारीक कटी हरी मिर्चआवश्यकता अनुसार सेंकने के लिए मक्खनस्वादानुसार नमक1/3 चम्मच लाल मिर्ची

शाकाहारी बिना अंडे का ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन ले लें।

अब इसमें मैदा और बेकिंग पाउडर मिला लें। साथ में स्वाद के हिसाब से नमक डालें।
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर पानी डालकर इसका थोड़ा गाढ़ा घोल बना लें।
अब इस घोल में प्याज डाल दें। ध्यान रखें कि प्याज बारीक कटे हो।
अब इसमें हरी मिर्च और हरा धनिया काट कर डाल दें।
आपको ध्यान रखना है कि घोल ना तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए ना ही पतला।
अब एक पैन में मक्कन डालें और फिर इसमें दो बड़े चम्मच घोल को डाल कर फैला दें। इसे एक तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। जब एक तरफ से ये पक जाए तो इसे दूसरी तरफ पलट दें।
जब ये दोनों तरफ से गोल्डन हो जाए तो इसे प्लेट में हरी चटनी के साथ सर्व कर दें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.