जयपुर के 4 बाजारों में मिलेगी राजस्थानी जूती से स्कर्ट और साड़ी सबकुछ, खाने के लिए ये गलियां है मशहूर

Published : Mar 26, 2026, 08:45 AM IST
Jaipur street food stalls

सार

Jaipur Local Markets Guide: जयपुर के 4 फेमस बाजार और फूड स्ट्रीट्स जानें, जहां मिलेगी राजस्थानी जूती, साड़ी, स्कर्ट और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड। नए ट्रैवलर्स के लिए शॉपिंग और खाने का परफेक्ट गाइड, जो आपके ट्रिप को यादगार बना देगा।

Jaipur Must Visit Markets: दिल्ली में रहने वाले लोग अक्सर जयपुर जाते हैं, सिर्फ दिल्ली वाले ही नहीं दुनिया भर से लोग जयपुर के महल, खूबसूरती और आर्ट-कल्चर को एक्सप्लोर करने के लिए यहां पहुंचते हैं। अगर आप पहली बार Jaipur जा रहे हैं, तो सिर्फ किले और महल ही नहीं, यहां के लोकल बाजार और फूड स्ट्रीट्स भी एक्सप्लोर जरूर करेंगे। जयपुर के मार्केट्स में आपको राजस्थानी जूती, स्कर्ट, साड़ी, ज्वेलरी और हैंडीक्राफ्ट सब कुछ एक ही जगह मिल जाएगा। वहीं, यहां की गलियों का स्ट्रीट फूड आपके ट्रिप को और यादगार बना देगा।

जौहरी बाजार- ज्वेलरी और ट्रेडिशनल शॉपिंग का हब

जौहरी बाजार जयपुर का सबसे फेमस मार्केट है, खासकर ज्वेलरी और ट्रेडिशनल वियर के लिए। यहां आपको कुंदन, मीनाकारी ज्वेलरी, रजवाड़ी ज्वेलरी बनारसी और बांधनी साड़ियां, और खूबसूरत लहंगे मिल जाएंगे। अगर आप वेडिंग या फेस्टिव शॉपिंग करना चाहते हैं, तो यह जगह परफेक्ट है।

बापू बाजार- राजस्थानी जूती और बजट फ्रेंडली शॉपिंग के लिए बेस्ट

बापू बाजार अपने किफायती दाम और वैरायटी के लिए जाना जाता है। यहां की खासियत है रंग-बिरंगी राजस्थानी जूती, कॉटन कुर्तियां, स्कर्ट और बैग्स। नए ट्रैवलर्स के लिए यह जगह बेस्ट है क्योंकि यहां मोलभाव करके अच्छे डील मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Summer Vacation: चिलचिलाती गर्मी को कहें बाय-बाय! बच्चों के साथ साउथ की इन 5 कूल डेस्टिनेशन पर करें मस्ती

त्रिपोलिया बाजार- बांगड़ी और ट्रेडिशनल आइटम्स

अगर आपको ट्रेडिशनल एक्सेसरीज पसंद हैं, तो त्रिपोलिया बाजार जरूर जाएं। यहां लाख की चूड़ियां, पीतल के सामान और हैंडीक्राफ्ट आइटम्स मिलते हैं। यह मार्केट खासकर लोकल कल्चर और हैंड क्राफ्ट को करीब से देखने का मौका देता है।

मसाला चौक और MI रोड फूड स्ट्रीट- खाने का असली स्वाद

जयपुर का असली स्वाद लेना है तो मसाला चौक और MI रोड की गलियों की ओर जरूर रुख करें। यहां आपको प्याज कचौरी, दाल बाटी चूरमा, घेवर, मावा कचौरी और कुल्फी जैसे फेमस राजस्थानी व्यंजन मिलेंगे। एक ही जगह पर कई स्टॉल्स होने से आप अलग-अलग डिश ट्राई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- India's Mini Nepal: हरियाणा के इस शहर में बसता है मिनी नेपाल, वीकेंड में जरूर करें घूमने का प्लान

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India's Mini Nepal: हरियाणा के इस शहर में बसता है मिनी नेपाल, वीकेंड में जरूर करें घूमने का प्लान
Summer Vacation: चिलचिलाती गर्मी को कहें बाय-बाय! बच्चों के साथ साउथ की इन 5 कूल डेस्टिनेशन पर करें मस्ती