जंग के दौरान कैसे रखें खुद का ख्याल, सेल्फ डिफेंस की ये तकनीकें आएंगी काम

Published : May 08, 2025, 03:11 PM ISTUpdated : May 08, 2025, 03:12 PM IST
Self Defense

सार

Self Defense Tips: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानिए कैसे करें खुद का और परिवार का बचाव, सेल्फ डिफेंस तकनीकें और सरकार की गाइडलाइन का पालन करें।

India Pakistan Border Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर टेंशन चरम पर है। गुरुवार सुबह से ही पाकिस्तान के कई शहरों में धमाके हो रहे हैं। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर भारत ने हाई अलर्ट जारी किया है। सभी सेनाओं ने मोर्चा संभाल रखा है। हर तरफ पुलिस और जवान नजर आ रहे हैं। इसी बीच आप पाकिस्तान से सीमा साझा करने वाले राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब या फिर गुजरात के दौरे पर हैं। तो पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इसकी बजाय सरकार की गाइडलाइन को फॉलो करें और खुद को सतर्क रखें।

युद्ध जैसी स्थित में कैसे करें सेल्फ डिफेंस

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है लेकिन युद्ध जैसे हालात नहीं है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो खुद का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको सेल्फ डिफेंस से जुड़ी कुछ तकनीक बताएंगे। जो आपके बेहद काम आ सकती हैं।

पाम स्ट्राइक (Palm Strike): चेहरे, नाक या ठुड्डी पर हाथ की एड़ी से जोरदार प्रहार कर हमलावर को चौंकाना।

ग्रोइन किक (Groin Kick): हमलावर के जननांग पर तेज प्रहार कर उसे असहाय बनाना।

एल्बो स्ट्राइक (Elbow Strike): कोहनी से हमलावर के चेहरे या छाती पर हमला करना।

इंस्टेप स्टॉम्प (Instep Stomp): पीछे से पकड़ने पर पैर की एड़ी से हमलावर के पैर पर जोर से मारना।

हालांकि ये डिफेंस स्ट्राइक का नियमित अभ्यास करना बेहद जरूरी है।

2) जंग के स्थिति में तैयार रखें ये चीजें

यदि युद्ध जैसी स्थित होती है तो घर में प्राथमिक चिकित्सा के लिए जरूरी सामग्री रखें। जैसे कुछ दवाइयां, क्रीम और बैंडेज, पट्टी। साथ में फोन और लैपटॉप रखें। इनके चार्जर और पावर बैंक भी एक बैग में रखें। टॉर्च भी बैग में जरूर होना चाहिए।

3) परिवार की रक्षा कैसे करें ?

सबसे पहले डरने की जरूरत नहीं है। दिमाग से काम लें। परिवार और पड़ोसियों के साथ मिलकर एकजुट रहे। सरकारी आदेशों का पालन करें। परिवार के सदस्यों को बेसिक सेल्फ डिफेंस तकनीकें सिखांए और धैर्य बनाएं रखें।

नोट- किसी भी तरह की अफवाह से बचें। सरकार की गाइडलाइन देखें। सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक चीजों पर विश्वास करने से बचें, साथ ही सरकार द्वारा जारी आदेशों की अपडेट लेते रहें।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
16 पासपोर्ट-245 देश...इस भारतीय घुमक्कड़ का वीडियो देख हैरान है इंटरनेट