केरल से भी सुंदर हो जाती है रेतीली राजस्थान का मंजर, मानसून में यहां जरूर जाएं

Published : Jul 09, 2025, 06:34 PM IST
places to visit in rajasthan in monsoon

सार

मानसून में राजस्थान की झीलें, जंगल और किले निखर उठते हैं। उदयपुर से लेकर जवाई तक, ये 7 डेस्टिनेशन्स आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएँगी।

जब बात मानसून ट्रैवल की होती है, तो ज़्यादातर लोग केरल, महाबलेश्वर या नॉर्थ-ईस्ट की जाने का प्लान करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान — जिसे आमतौर पर रेगिस्तान के लिए जाना जाता है — जुलाई और अगस्त के मानसून महीनों में इतना हरा-भरा और खूबसूरत हो जाता है कि आप यहां जाने से खूद को नहीं रोक पाएंगे।

बारिश की हल्की फुहारों के साथ राजस्थान की रेत भी खिल उठती है और यहां की झीलें, जंगल और किले नई ताजगी से भर जाते हैं। आइए जानते हैं राजस्थान की 7 बेस्ट मानसून डेस्टिनेशन्स के बारे में, जहां की खूबसूरती आपको केरल से भी ज्यादा लुभाएगी।

1. उदयपुर – 

 

झीलों का शहर अब हरियाली का भी क्यों जाएं: मानसून में पिछोला झील, फतेहसागर और सिटी पैलेस के आसपास की हरियाली मंत्रमुग्ध कर देती है। झीलों में पानी भर जाता है और शहर की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

खास अनुभव: मानसून पैलेस से सनसेट, नाव की सवारी

2. माउंट आबू – 

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन क्यों जाएं: जुलाई-अगस्त में बादल पहाड़ियों से टकराते हैं, झरने बहने लगते हैं और नक्की झील चारों ओर से हरी चादर ओढ़ लेती है।

खास अनुभव: गुरु शिखर ट्रेक, डिलवाड़ा मंदिर दर्शन, मानसून ड्राइव

3. रणथंभौर –

 जंगल की बारिश में रोमांच क्यों जाएं: मानसून में यह नेशनल पार्क हल्का खुला रहता है (जोन 6-10), और हरे जंगलों में टाइगर स्पॉटिंग का रोमांच और भी बढ़ जाता है।

खास अनुभव: जंगल सफारी, रणथंभौर किला, जलेली तालाब

4. बूंदी – 

झील, बावड़ी और किलों का जादू क्यों जाएं: मानसून में बूंदी के जलमहल, रानी की बावड़ी और किले नई जान पा लेते हैं। यहां कम भीड़ और ज्यादा शांति मिलती है।

खास अनुभव: फोटोग्राफी, स्टेपवेल टूर, लोकल स्ट्रीट वॉक

5. बांसवाड़ा – 

राजस्थान का छुपा हुआ ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलैंड्स’ क्यों जाएं: मानसून में यहां की माही नदी और उसके टापू बोटिंग के लिए बेस्ट हैं। चारों ओर हरा नज़ारा और ट्राइबल कल्चर एक अलग अनुभव देता है।

खास अनुभव: कागदी पिकनिक स्पॉट, आनंद सागर झील, माही डैम

6. अलवर – 

मानसून में महलों की रहस्यमयी सुंदरता क्यों जाएं: बारिश में भानगढ़ किला और सिलिसेढ़ झील की रहस्यमयी सुंदरता और भी गहरी लगती है। सरिस्का टाइगर रिज़र्व की झलक भी मानसून में हरी-भरी हो जाती है।

खास अनुभव: बाला किला, मूसि महारानी की छतरी, लोकल राबड़ी ट्राय

7. जवाई, पाली – 

बारिश में लेपर्ड से मुलाकात क्यों जाएं: मानसून के मौसम में जब पहाड़ों पर हरियाली फैलती है, तो यहां लेपर्ड सफारी और भी रोमांचक हो जाती है। कमर्शियल भीड़ से दूर एकदम ऑफबीट डेस्टिनेशन।

खास अनुभव: लेपर्ड सफारी, शांति से भरपूर लक्ज़री कैंप्स, शीतल पहाड़

 

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Travel Backpack for Women : ट्रैवल बैगपैक मीडियम साइज, कम बजट में ज्यादा स्पेस वाले 6 डिजाइन
Amarnath Yatra: सबसे ज्यादा कहां खर्च होता है पैसा? जानें कितना कैश ले जाना जरूरी