
Pok kashmir places: भारत-पाकिस्तान के बीच इस वक्त टेंशन चरम पर है। हर तरफ भारत की ओर देख रही है वह पहलगाम हमले के विरोध में क्या एक्शन लेता है। कूटनीतिक स्तर पर भारत सरकार कई अहम फैसले ले चुकी है हालांकि अभी तक कोई सेना की ओर से कोई कदम नहीं उठाया है। जिस POK को पाकिस्तान ने आज आतंकवाद का गढ़ बना रखा है, एक वक्त ऐसा भी था, जब ये भारत का हिस्सा था और यहां की खूबसूरती हर किसी को मोह लेती थी। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, अगर अतीतकाल में सरकारें गलतियां ना करती हैं तो ये आज भारत का अहम हिस्सा होते।
पीओके की खूबसूरती निहराने के लिए अरंग केल हिल स्टेशन से बढ़िया स्थान शायद ही मिले। ये केल के पास स्थित एक छोटी सी पहाड़ी पर बसा गांव है। जिसकी समंदर से ऊंचाई 8379 फीट है। यहां तक सीधे सड़क मार्ग से नहीं पहुचा जा सकता है। यहां आना एडवेंचर लवर्स के लिए बेस्ट है। यहां पर दो घंटे ट्रैकिंग कर पहुंचा जा सकता है।
यह झील रावलकोट से 20 किमी दूर है। यह एक कृत्रिम झील है जो हरियाली, घने जंगलों और पहाड़ों से घिरी हुई है। बिजी लाइफ से दूर समय बिताने लिए पाकिस्तानी यहीं आना पसंद करते हैं।
नीलम वैली में स्थित में गटियन झीस हिडेन डेस्टिनेशन है। जिसे सीधे नहीं देखा जा सकता है। यहां ये झील रत्ती गली झील के पीछे स्थित है। वहीं, इसकी ऊंचाई समंदर से लगभग 12 हजार फीट है। कहा जाता है, ग्लेशियर के पिघलने से इस झील का निर्माण हुआ है।
झेलम नदी के किनारे बसी यह घाटी 50 किमी लंबी है और मुजफ्फराबाद से 40 किमी की दूरी पर है। यहां पर पहाड़ों और झेलम नदी का संगम अद्भुत नजारा पेश करता है। ये पाकिस्तानी ट्रेवलर्स की पसंदीदा जगहों में से एक है।
यह घाटी LOC के पास स्थित है, भिंबर के पास। यह समुद्र तल से 390 मीटर की ऊंचाई पर है। ये जगह सुकून-शांति से भरी है। इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर आजाद कश्मीर से जुड़े कई वीडियो-फोटोज मिल जाएंगे। जो यहां की खूबसूरती बयां करते हैं।