Rann Utsav: सफेद रेगिस्तान की धरती पर लें रण उत्सव का आनंद, जानें कितना होगा खर्च?

Published : Dec 09, 2025, 03:05 PM IST
रण उत्सव

सार

Rann Utsav December Guide: दिसंबर में घूमने के लिए गुजरात का रण उत्सव बेहतरीन डेस्टिनेशन है। 23 अक्टूबर 2025 से 4 मार्च 2026 तक चलने वाले इस उत्सव में सफेद रेगिस्तान, संगीत, नृत्य और गुजरात की संस्कृति का अनोखा संगम देखने मिलता है।

अगर आप दिसंबर महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो गुजरात के कच्छ में रण उत्सव में जा सकते हैं। 23 अक्टूबर 2025 से रण उत्सव की शुरुआत हो गई है और ये 4 मार्च 2026 तक चलेगा। 5 महीने लंबा चलने वाला यह उत्सव एक तरह का मेला है, जहां सफेद रेगिस्तान की धरती पर संगीत के साथ ही नृत्य और गुजरात की परंपराएं देखने को मिलती हैं। हर साल की तरह इस बार भी विशाल रेगिस्तान में टेंट सिटी बनाई गई है। अगर आज तक आपने इस खास उत्सव का आनंद नहीं लिया है, तो आपके करीब 4 से 5 दिन यहां पर जरूर बिताने चाहिए। यहां की खास बात यह है कि देश-विदेश के लोग यहां रुकते हैं। टेंट में रात गुजारने का अलग ही आनंद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि रण उत्सव में जाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

रण उत्सव में कितने प्रकार के हैं टेंट?

  1. सुपर प्रीमियम टेंट: यहां पर व्यक्ति 3 से 4 दिन रुकने का खर्चा ₹ 27,500 के लगभग होगा। 
  2. प्रीमियम टेंट:  यहां पर व्यक्ति 3 से 4 दिन रुकने का खर्चा लगभग 25,000 होगा। 
  3. डीलक्स AC स्विस कॉटेज: ₹ 22,000 रु में आराम से 4 दिन तक रुक सकते हैं।
  4. नॉन-AC स्विस कॉटेज: अगर आप 1 दिन के लिए नॉन एसी स्विट कॉटेज में रुकेंगे तो 5,900 रु तक खर्च आएगा।

नोट: रण उत्सव में टेंट का खर्च अलग-अलग होता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के टेंट में रहना पसंद करते हैं। आपको कम दाम से अधिक दम तक के टेंट मिल जाएंगे। अगर आप दरबारी सूट में तीन से चार दिन तक रहते हैं, तो आपके 2 लाख तक रुपये खर्च हो सकते हैं। आप रण उत्सव की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर बजट के हिसाब से पहले से ही टिकट बुक कर सकते हैं। 

और पढ़ें: डेस्टीनेशन+टेंपल वेडिंग करना है? उत्तराखंड के ये 7 मंदिर है शादी के लिए परफेक्ट

एयरपोर्ट से कितना दूर है रण उत्सव?

अगर आप गुजरात के रण उत्सव का आनंद लेना चाहते हैं तो आसानी से ट्रेन या फ्लाइट से यहां पहुंच सकते हैं। आपको सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भुज एयरपोर्ट पड़ेगा जो डेस्टिनेशन से करीब 80–85 किलोमीटर दूर है। आप टैक्सी या प्री-बुक्ड ट्रान्सफर से धोर्डो (टेंट सिटी) आसानी से 2 घंटे तक में पहुंच जाएंगे। 

और पढ़ें: गोवा से बाली तक, 2025 में फैमिली ट्रिप के लिए 10 पसंदीदा जगह

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
16 पासपोर्ट-245 देश...इस भारतीय घुमक्कड़ का वीडियो देख हैरान है इंटरनेट