Best Places for Family Trip: भारत हो या इंटरनेशनल, 2025 में फैमिली के लिए ये 10 जगहों को खूब पसंद किया। अगर आप भी परिवार के साथ वेकेशन पर जाने की सोच रहे हैं तो इन प्लेसेस को विकल्प बना सकते हैं।

2025 में भारतीयों ने जमकर ट्रैवल किया। सोलो ट्रिप हो या फिर फैमिली के साथ घूमने जाना, हर किसी के अपने प्लान रहे। आज हम आपको बताएंगे कि परिवार के साथ जाने के लिए 2025 में, पर्यटकों ने भारत और इंटरनेशनल किन जगहों को सबसे पहले पसंद किया और इसके पीछे की वजह क्या है। आइए जानते हैं विस्तार से।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट जगहें

गोवा

सोलो ट्रिप से हनीमून और यहां तक फैमिली वेकेशन के लिए भी गोवा 2025 में पसंदीदा स्पॉट बनकर उभरा । सुनहरी रेत, शांत बीत से लेकर वॉटर स्पोर्टस, जंगल सफारी और पार्टी वाइब सभी को पसंद आती है।

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर, शानदार किले, महलों और राजसी खाने के लिए मशहूर है। बच्चों को कुछ नया और अलग ट्रेडिशन से रूबरू कराने के लिए ये जगह इस साल भी टॉप पर रही।

ऊटी 

हिल स्टेशनों की रानी ऊटी का सुहावना मौसम और हरियाला परिवारों को अट्रेक्ट करती है। यहां पर नीलगिरी की पुरानी ट्रेन सवारी से लेकर, बॉटनिकल गार्डन, झील खासा ध्यान खींचते हैं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

कुल्लू-मनाली फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। सर्दी हो या गर्मी यहां पर्यटकों की भीड़ हमेशा होती है। यहां पर पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग का मजा उठाया जा सकता है। इसके साथ ही, सोलंग वैली,रोहतांग पास और हडिम्बा मंदिर प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं।

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर

सर्दियों में श्रीनगर जाने वालों की संख्या पीक पर होती है। यहां पर डल झील, हाउसबोट, शिकारा की सैर मशहूर है। हनीमून के साथ ये जगह फैमिली ट्रिप के लिए फेमस है।

ये भी पढ़ें- Solo Travel Destination: बीच, पहाड़ और इतिहास, 2025 के 10 सोलो ट्रिप स्पॉट

भारतीयों की पसंदीदा इंटरनेशनल प्लेस

सिंगापुर

सिंगापुर जितना छोटा देश है उतना ही अट्रेक्टिव। ये जगह 2025 में परिवार के साथ विजिट करने के लिए टॉप पर रही। साफ-सफाई, सुरक्षा के साथ घूमने की ऐसी जगह हैं जो बहुत ज्यादा अट्रेक्टिव हैं।

बाली, इंडोनेशिया

शांत मंदिर, पुराने मंदिर और प्राकृतिक खूबसूरती बाली को खास बनाती है। यहां पर कई सारी वॉटर एक्टिविटीज हैं, जो फैमिली ट्रिप का भरपूर मनोरंजन करने में कोई-कसर नहीं छोड़ती। 

ये भी पढ़ें- सर्दियों में रखें मजा और सुरक्षा दोनों का ख्याल, 6 डेस्टिनेशन पर मनाएं न्यू ईयर का जश्न

दुबई, UEA

मॉडर्न और संस्कृति का सुंदर मिश्रण दुबई भी फैमिली ट्रिप के लिए खूब पसंद किया। दुबई मॉल से डेजर्ट सफारी ने ध्यान खींचने में कोई कमी नहीं रखी।

श्रीलंका

भारत का पड़ोसी देश होने के कारण श्रीलंका, परिवार के साथ जाना आसान रहा। गॉल के सुंदर बीच, व्हेल वॉचिंग चाय बागान विजिटिंग पर्यटकों को खूब भाए।

कंबोडिया

कंबोडिया नेचुरल ब्यूटी का खजाना है। यह देश दुनिया के सबसे बड़े मंदिर से लेकर समृद्ध इतिहास समेटे हुए हैं। यहां पर अंकोरवाट मंदिर है, जो पर्यटकों की पहली पसंद है। आप भी फैमिली के साथ यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।