Safe winter Destinations: सर्दी में नए साल का जश्न मनाना है और जगह भी ऐसी चाहते हैं, तो खूबसूरत और सेफ्टी वाइज भी सही हो, तो यहां पर हम 6 डेस्टिनेशन बता रहे हैं, जहां आप दोस्तों या परिवार के साथ जा सकते हैं। 

Winter Destinations: सर्दियों का मौसम घूमने-फिरने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसी मौसम में हम नए साल का जश्न भी मनाते हैं। भारत में कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं जहां आप सर्दियों में न सिर्फ मौसम का आनंद ले सकते हैं, बल्कि सुरक्षित माहौल में अपने परिवार या पार्टनर के साथ यादगार छुट्टियां और न्यू ईयर भी सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां जानिए भारत के 6 जगहें, जहां आपको न भीड़भाड़ की टेंशन होगी और न सुरक्षा को लेकर चिंता।

मुन्‍नार, केरल

मुन्‍नार की सर्दियां मानो बादलों की गोद में बसा एक शांत स्वर्ग लगती हैं। यहां की धुंध से ढकी पहाड़ियां, अनंत तक फैले चाय बागान और ठंडी पहाड़ी हवा मन को सुकून देती है। यह जगह उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं और अकेले सफर में भी सुरक्षित महसूस करना पसंद करते हैं।

उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर सर्दियों में एक सपनों जैसा डेस्टिनेशन बन जाता है। यहां की खूबसूरत झीलें, महल और मार्केट एक कंफर्टेबल प्लेस बनाते हैं। यहां पर भीड़ कम होती है। यहां की सुरक्षा भी बहुत अच्छी होती है।

जयपुर, राजस्थान

पिंक सिटी सर्दियों में घूमने वालों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इस शहर को घूमते हुए आप कई यादें बना सकते हैं। यहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है।

और पढ़ें: Kid Friendly Destinations: बच्चे करेंगे फुल एंजॉय, घूमें 4 किड्स फ्रेंडली विंटर डेस्टिनेशन

औली, उत्तराखंड

औली को इंडिया का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। अगर आपको बर्फबारी पसंद है, तो आप यहां का रुख कर सकते हैं। छोटा और शांत हिल स्टेशन है यह। यहां पर आप कई एडवेंचर कर सकते हैं।

पुदुचेरी

सर्दियों में पुदुचेरी का मौसम बेहद सुखद हो जाता है और यहां की साफ सड़कें तथा बीच सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। यह पर ऑरविल भी है, जहां जाकर आप सुकून पा सकते हैं। छोटा सा शहर है, यहां पर भीड़ भी कम होती है। 

कूर्ग, कर्नाटक

नेचर लवर्स के लिए कूर्ग एक सुरक्षित और शांत सर्दियों की मंजिल है। यहां का टूरिस्ट मैनेजमेंट बहुत ही शानदार है। फैमिली के साथ आप यहां नए साल का जश्न मना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: December Snow Places: स्नोफॉल देखने दिसंबर में यहां जाएं, नहीं मिलेगी भीड़-भाड़