नहीं बन पाया कटरा जाने का प्लान? दिल्ली में ही कर लीजिए मां वैष्णो देवी का पावन दर्शन

Published : Sep 25, 2025, 08:27 PM IST
delhi vaishno devi mandir

सार

Delhi to Vaishno Devi travel guide: नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है और इस अवसर पर भक्त मां दुर्गा के शक्तिपीठ और धाम के दर्शन करने जाते हैं, जिसमें मां वैष्णों देवी का मंदिर सबसे खास है। दिल्ली में भी वैष्णों देवी का मंदिर है, जहां आप जा सकते हैं।

Shardiya Navratri Special Mandir Visit Delhi: शारदीय नवरात्रि का समय मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है। देशभर से भक्त माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर स्थित कटरा में वैष्णो देवी धाम और दूसरे शक्तिपीठ पहुंचते हैं। लेकिन हर किसी के लिए वहां तक जाना संभव नहीं हो पाता। अगर इस बार आप भी कटरा नहीं जा पाए हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में रहकर भी वैष्णो देवी मंदिर का दर्शन कर सकते हैं। दिल्ली के इस मंदिर में भक्तों को मां वैष्णो देवी की अद्भुत झांकी और पवित्र वातावरण मिलता है, जिससे उन्हें कटरा जैसी आस्था का अनुभव होता है।

दिल्ली का प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर

दिल्ली में स्थित झंडेवालान मंदिर को "दिल्ली का वैष्णो देवी मंदिर" कहा जाता है। यहां मां वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा और गुफा का दर्शन भक्तों को कटरा की यात्रा का अहसास कराता है। मंदिर में बनाई गई आर्टिफिशियल गुफा से होकर गुजरने पर भक्तों को वैष्णो देवी धाम जैसी ही दिव्यता महसूस होती है। खासकर नवरात्रि के दौरान यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माता रानी की आराधना एवं दर्शन करते हैं।

इसे भी पढ़ें- 200 साल पुराने कानपुर के मंदिर से लेकर इन स्थानों में हैं रावण मंदिर, दशहरा में लिया जाता है आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि में विशेष आयोजन

नवरात्रि के नौ दिनों में मंदिर परिसर का वातावरण भक्ति से सराबोर रहता है। माता की चुनरी, नारियल, फूल और प्रसाद अर्पित करने के लिए भक्त कतारों में खड़े होते हैं। यहां दिन-रात माता रानी के भजन गूंजते रहते हैं। देवी जागरण और भंडारे का आयोजन भी होता है, जहां भक्त सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर में ज्योति प्रज्वलन और अखंड पाठ से वातावरण और भी पावन बन जाता है।

पहुंचने का तरीका

झंडेवालान वैष्णो देवी मंदिर तक पहुंचना बहुत आसान है। यह मंदिर करोल बाग और राजेन्द्र प्लेस के पास झंडेवालान में स्थित है। यहां आने के लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक साधन है। ब्लू लाइन पर स्थित झंडेवालान मेट्रो स्टेशन से मंदिर पैदल दूरी पर है। इसके अलावा दिल्ली के किसी भी हिस्से से यहां आसानी से बस, ऑटो और कैब की सुविधा भी मिल जाती है।

इसे भी पढ़ें- Durga Pandal: मां दुर्गा के सबसे ग्रैंड पंडाल, दिल्ली में देखना है अद्भुत सजावट, तो पहुंचे ये 5 जगह

वैष्णो देवी दर्शन का महत्व

कटरा की यात्रा अपने आप में एक अलग अनुभव है, लेकिन दिल्ली के वैष्णो देवी मंदिर में भी वही श्रद्धा और आस्था महसूस की जा सकती है। यहां दर्शन करने वाले भक्त मानते हैं कि अगर कोई कटरा नहीं जा पाता, तो दिल्ली का यह वैष्णो देवी मंदिर उनके लिए उतना ही फलदायी है। खासतौर पर नवरात्रि के दौरान यहां दर्शन करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मिलता है।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में भारतीयों की सबसे पसंदीदा 10 इंटरनेशनल ट्रिप
भारत के इन 4 जगहों को 2025 में किया गया सबसे ज्यादा गूगल सर्च