टूर प्लान: दिन 1 और दिन 2
पहला दिन हैदराबाद आगमन से शुरू होता है। यात्रियों को हैदराबाद, सिकंदराबाद या काचेगुड़ा रेलवे स्टेशन से पिकअप कर होटल ले जाया जाता है। इसके बाद चारमीनार, सालारजंग म्यूजियम और लुंबिनी पार्क की सैर कराई जाएगी। शाम को होटल वापसी, डिनर और नाइट स्टे होता है।
दूसरे दिन सुबह 5 बजे होटल से श्रीशैलम के लिए प्रस्थान होता है। लगभग 5 घंटे की ड्राइव के बाद मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराए जाते हैं। दोपहर बाद वापसी हैदराबाद की ओर होती है और रात में होटल पहुंचकर डिनर व रेस्ट कराया जाता है।