
Telangana Formation Day 2025: तेलंगाना देश का सबसे युवा राज्य है। जिसका गठन आंध्र प्रदेश से टूटकर 2 जून 2014 को हुआ था। बेंगलुरु के बाद हैदराबाद दूसरी सबसे बड़ी IT सिटी बनकर उभर रहा है। राज्य में विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए हुए हैं। रोजगार के साथ तेलंगाना धीरे-धीरे Destination Wedding का हब भी बनता जा रहा है। आजकल वैसे भी Aesthetic Wedding Theme बहुत पसंद किया जा रहा है। दूसरे देशों में जाकर शादी करना जेब पर बहुत भारी पड़ता है। ऐसे में आप तेलंगाना के प्रसिद्ध मंदिरों (Telangana Famous Temples) के बारे में बताएंगे, जहां पर आप शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, एक मंदिर ऐसा भी है। जहां एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने शादी रचाई थी।
बीते साल 2024 में ये मंदिर तब चर्चा में आया। जब अदिति राव हैदरी ने साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ शादी रचाई। ये मंदिर 18वीं सदी में बनकर तैयार हुआ था। जो आज भी बिल्कुल राजा-महराजाओं वाली वाइब देता है। ये मंदिर अदिति के परिवार से जुड़ा है। वहीं, इस मंदिर की खूबसूरत, पास में स्थित झील, विजयनगर शैली की वास्तुकला सभी का ध्यान खींचती है। आप इस मंदिर को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुन सकते हैं।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में करीब 1 हजार साल पुराना अम्मापल्ली मंदिर स्थित है। जो अपने भव्यता और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में राम-सीता और लक्ष्मण की जोड़ी एक ही पत्थर से बनाई गई है। यदि आप Intimate Wedding चाह रहे हैं तो ये बढ़िया जगह है। इस मंदिर में बड़ा सा आंगन हैं। जो इसे और खास बनाता है।
तेलंगाना स्थित वारंगल दक्षिण भारत के समृद्ध इतिहास का बेशकीमती नमूना है। यहां पर ऐसे कई मंदिर और महल स्थित हैं। जिस देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। हालांकि वारंगल में सबसे प्रसिद्ध (Thousand Pillar Temple) है। ये मंदिर 100 खंबों पर टिका है। साथ ही इस मंदिर की जटिल नक्काशी रॉयल और रासजी अनुभव देती है। ये संरक्षित स्मारक है। इसलिए यहां प शादी के आयोजन के लिए प्रशासन से मंजूरी लेना जरूरी है।
रामप्पा मंदिर को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइड घोषित रख रखा है। ये मंदिर काकतीय वास्तुकला पर आधारित है। मंदिर में बड़ा परिसर है। दूर-दूर तक शोर गुल नहीं है। यहां की नक्काशी शाही लगती है। आप इतिहास के साच नेचर लवर हैं तो यहां बनता है। हालांकि यहां पर शादी के आयोजन के लिए मंदिर प्रशासन से बात कर लें।
तेलंगाना के यदाद्री में स्थित यदगिरीगुट्टा लक्ष्मी नरसिंह मंदिर बहुत पुराना मंदिर है। कहा जाता है, यहां से खड़े होकर आधा तेलंगाना देखा जा सकता है। ये मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। इस मंदिर में शादी का आयोजन भी किया जाता है। मंदिर में बेसिक से लेकर लग्जरी सुविधाएं मिल जाएंगी।