मध्य प्रदेश के ये झरने देंगे स्वर्ग सा अनुभव! मन मोह लेंगे नजारे

Published : Apr 14, 2025, 09:47 PM ISTUpdated : Apr 15, 2025, 09:28 AM IST
waterfalls of Madhya Pradesh

सार

waterfalls of Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत पाने के लिए कई खूबसूरत झरने हैं। धुआंधार, तिंछा और कपिलधारा जैसे झरने शांति और सुकून देते हैं।

MP Tourism: लोग अक्सर घूमने के लिए ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां उन्हें शांति और सुकून का एहसास हो सके। गर्मी के मौसम में लोग ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां प्रकृति का खूबसूरत माहौल हो और ठंडी हवाएं दिल को सुकून देने का काम करें। अगर आप भी इन गर्मियों की छुट्टियों में ऐसी जगह जाना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश एक बेहतरीन विकल्प रहेगा।

मध्य प्रदेश में घूमने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन अगर आप प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं और झरनों की ठंडक के बीच समय बिताना चाहते हैं तो यहां कई झरने हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर ये जगह आपको शांति का एहसास कराएगी।

धुआंधार झरना (Dhuandhar Waterfall)

अगर आप खूबसूरत झरना देखना चाहते हैं तो धुआंधार झरना सबसे अच्छी जगह है। नर्मदा नदी के किनारे स्थित यह झरना जबलपुर में मौजूद है। ऊंचाई से गिरता यह झरना जब संगमरमर की चट्टानों से टकराता है तो अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। आप यहां बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं।

तिंछा जलप्रपात (Tinchha Falls)

यह जलप्रपात मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह बेहद आकर्षक है और लोग अक्सर यहां पिकनिक मनाने आते हैं। बारिश के मौसम में इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है और गर्मी में भी लोग अक्सर यहां ठंडक महसूस करने आते हैं। 300 फीट की ऊंचाई से बहने वाला यह जलप्रपात काफी खतरनाक भी माना जाता है। इसके आसपास तैरना और बहुत करीब जाना प्रतिबंधित है।

कपिलधारा जलप्रपात (Kapildhara Waterfall)

यह जलप्रपात मध्य प्रदेश के अमरकंटक में मौजूद है और नर्मदा नदी से संबंधित है। नर्मदा नदी यहां 100 फीट की ऊंचाई से चट्टान पर गिरती है। जब यह पानी नीचे आकर चट्टानों से टकराता है तो नजारा अद्भुत होता है। कपिल मुनि का यहां आश्रम था और वे यहीं ध्यान करते थे और उन्हीं के नाम पर इस जलप्रपात का नाम रखा गया है। यहां हर तरफ हरियाली और खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं जो किसी का भी दिल जीत सकते हैं।

PREV

Recommended Stories

Weekend Trips Near Mumbai: मुंबई के पास ये 5 हिडन ब्यूटी स्पॉट, मूड रिफ्रेश गारेंटेड
Pondicherry Travel Guide: पॉन्डिचेरी जाएं तो क्या-क्या करें? रील-फोटो के लिए है बेस्ट