UAE टूर पर बिल्कुल मत करना ये काम, वरना होगी परेशानी ! जान लें ये अहम बातें

Published : Apr 22, 2025, 12:19 PM IST
UAE  Travel Tips

सार

UAE Travel Tips for tourists: पीएम मोदी सऊदी अरब के दो दिन के दौरे पर हैं। ऐसे में आप भी जल्द यूएई यात्रा पर जा रहे हैं? तो सऊदी सरकार की सैलानियों के लिए बनाई गई इन छह गाइडलाइन्स के बारे में जाने लें। वरना आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

UAE Travel Tips: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सऊदी अरब के (PM Modi UAE Visit) दो दिवसीय दौर पर हैं। जहां दोनों देशों के बीच व्यापार से लेकर आर्थिक विकास पर बातचीत होगी। एक तरफ विश्व पटल में यूएई भारत का मुख्य दोस्त बनकर उभर रहा है तो दूसरी ओर बीते कुछ सालों में UAE टूरिस्टों की पहली पसंद बन गया हैं। यहां पर मॉर्डन और कल्चर का अद्भुत नजारा देखने मिलता है। वैसे तो यूएई इस्लामिक देश है लेकिन यहां पर लोगों को दूसरे मुस्लिम देशों से ज्यादा आजादी है पर क्या आप जानते हैं, सैलानियों के लिए सऊदी सरकार के कुछ नियम हैं। अगर उसे ना माना जाए तो बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। यदि, आप भी दुबई (Dubai) या फिर सऊदी के किसी भी शहर को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों को जरूर जाने लें।

कपड़े पहनने के लिए खास ड्रेस कोड

वैसे तो यूएई में कपड़ों को लेकर बंदिशें नहीं है लेकिन यहां पर सादगी-शालीनता को ज्यादा महत्व दिया जाता है। सऊदी के नागरिक आमतौर पर कंदूरा पहनते हैं। जबकि महिलाएं काली अबाया पहनती हैं जो सिर से पैर तक ढकती है। ऐसे में पब्लिक प्लेस में टूरिस्टों के लिए ज्यादा ऑफेंसिव या फिर वल्गर कपड़ों को लेकर गाइडलाइन है। ये इसलिए किया गया है ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।

सऊदी अरब में ग्रीटिंग करना

टूरिस्ट और लोकल लोगों के बीच भी हाय नहीं किया जाता है। वह नमस्ते करना पसंद करते हैं। साथ ही बहुत से लोग गर्मजोशी से हाथ भी मिलाते हैं। अगर स्थानीय इसे लेकर कंफर्टेबल नहीं है। तो आप स्माइल फेस से उनका अभिवादन कर सकते हैं।

पब्लिक बिहेवियर पर ध्यान

यूएई के लोग पब्लिक स्पॉट्स पर रोमांस या फिर हाथ पकड़कर चलने में परहेज करते हैं। ऐसे में टूरिस्टों से भी उम्मीद की जाती है, वह आम लोगों की भावनाओं का सम्मान करें। साथ ही बिना इजाजत महिलाओं और सरकारी इमारतों की फोटो लेना मना है। हालांकि टूरिस्ट स्पॉट्स पर इमारतों की पिक्चर ली जा सकती है।

धर्म का सम्मान

UAE की संस्कृति में इस्लाम धर्म का बहुत अहम रोल है। यदि कोई टूरिस्ट मस्जिद जाता है तो उसे सिर ढकने के साथ शरीर ढके हुए कपड़े पहनने होते हैं। जबकि रमजान में, जब लोग रोज़ा रखते हैं, उस समय सार्वजनिक जगहों पर खाना-पीना मना होता है।

UAE की मेहमाननवाजी 

UAE टूरिस्ट फ्रेंडली कंट्री है। जहां मेहमानों का स्वागत दिल खोलकर किया जाता है। यहां पर कई तरह के टूर पैकेज भी चलाएं जाते हैं। जिसके आधार पर आप स्थानीय परंपराओं, खाना और संस्कृति को पास से महसूस कर सकते हैं।

PREV
Travel Tips in Hindi: भारत और विदेशों की खूबसूरत जगहों की यात्रा कहानियाँ, ट्रैवल गाइड, बजट में घूमने के टिप्स और छुट्टियों की प्लानिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Goa Monsoon Travel: बारिश में गोवा घूमने का प्लान? ये 10 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
16 पासपोर्ट-245 देश...इस भारतीय घुमक्कड़ का वीडियो देख हैरान है इंटरनेट