बजट कम, रोमांस दमदार! वेलेंटाइन पर Delhi NCR की इन 5 जगहों पर प्लान करें परफेक्ट डिनर डेट

Published : Feb 14, 2026, 08:30 AM IST
5 Must visit Places For Perfect Date In Delhi ncr

सार

Perfect Date Spots Delhi NCR: Valentine’s Day 2026 पर कम बजट में रोमांटिक डिनर डेट प्लान करना चाहते हैं? जानिए Delhi NCR के 5 बेस्ट रेस्टोरेंट- रूफटॉप व्यू, लाइव म्यूजिक और कैंडल लाइट एम्बियंस के साथ परफेक्ट ड्रीम डेट के लिए।

Romantic Destinations Delhi NCR: वेलेंटाइन डे 2026 करीब है और अगर आप चाहते हैं कि इस बार डेट यादगार हो लेकिन जेब पर ज्यादा बोझ भी न पड़े, तो Delhi NCR में कई ऐसे रोमांटिक रेस्टोरेंट हैं जहां कम बजट में भी शानदार एम्बियंस और लाजवाब खाना मिल जाता है। कैंडल लाइट डिनर, रूफटॉप व्यू, लाइव म्यूजिक और इंस्टा-परफेक्ट कॉर्नर-सब कुछ मिलेगा, बस सही जगह चुननी है। यहां हम बता रहे हैं 5 ऐसी जगहें जहां आप प्लान कर सकते हैं परफेक्ट ड्रीम डेट। तो इस वेलेंटाइन डे पार्टनर को ले जाएं स्पेशल डिनर डेट पर।

द स्काई हाई - अंसल प्लाजा, दिल्ली

रूफटॉप व्यू और लाइव म्यूजिक के साथ यह जगह कपल्स की पहली पसंद है। यहाँ से दिल्ली का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। दो लोगों के लिए 2000-2500 रुपये में शानदार डिनर प्लान हो सकता है। कैंडल लाइट सेटअप के लिए पहले से बुकिंग करना बेहतर रहेगा।

डिग्गिन कैफे- आनंद लोक / चाणक्यपुरी

यूरोपियन स्टाइल डेकोर, फेयरी लाइट्स और सॉफ्ट म्यूजिक-यह जगह रोमांटिक डेट के लिए परफेक्ट है। पास्ता, पिज़्ज़ा और डेजर्ट यहां की खासियत हैं। बजट लगभग 1800-2200 रुपये दो लोगों के लिए।

द वाइन कंपनी - साइबर हब, गुरुग्राम

अगर आप क्लासी और एलिगेंट माहौल चाहते हैं, तो यह जगह शानदार है। यहाँ का फाइन डाइनिंग एक्सपीरियंस और शांत एंबियंस कपल्स को खूब पसंद आता है। दो लोगों का खर्च लगभग 2500-3000 रुपये।

कैफे आफ्टर आवर्स - नोएडा

लाइव म्यूजिक और कैंडल लाइट वाइब्स के लिए यह बढ़िया ऑप्शन है। यहाँ का इंटीरियर डेट नाइट को खास बना देता है। 1500-2000 रुपये में आराम से डिनर प्लान हो सकता है।

ऑलिव बिस्ट्रो- साइबर हब / गुरुग्राम

ओपन-एयर सेटअप और सॉफ्ट लाइटिंग इसे बेहद रोमांटिक बनाती है। यहां इटैलियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज खास पसंद की जाती हैं। बजट लगभग 2500 रुपये तक।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2 दिन का वीकेंड+प्यार का परफेक्ट प्लान! वेलेंटाइन पर घूम आएं ये 5 ड्रीम डेस्टिनेशन
Valentine Getaway: Saturday को है वेलेंटाइन डे, 2 दिन का ट्रिप प्लान कर दिन को बनाएं एक्स्ट्रा स्पेशल