Valentine Getaway: Saturday को है वेलेंटाइन डे, 2 दिन का ट्रिप प्लान कर दिन को बनाएं एक्स्ट्रा स्पेशल

Published : Feb 12, 2026, 10:40 PM IST
2 days romantic gateway for valentine

सार

Valentine Weekend Trip: शनिवार को वेलेंटाइन डे है तो 2 दिन का रोमांटिक वीकेंड गेटअवे प्लान करें। हिल स्टेशन, बीच, लग्जरी स्टे या एडवेंचर एक्टिविटी के साथ बनाएं इस खास दिन को यादगार और रिश्ते को दें नई ताजगी।

Valentine Getaway Plan: इस बार वेलेंटाइन डे शनिवार को पड़ रहा है, तो समझ लीजिए किस्मत आपके साथ है! सिर्फ एक दिन नहीं, पूरा वीकेंड प्यार के नाम किया जा सकता है। भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर 2 दिन का छोटा सा रोमांटिक ट्रिप आपके रिश्ते में नई ताजगी भर सकता है। जरूरी नहीं कि विदेश या फिर किसी महंगी जगह पर जाएं-अपने शहर के आसपास की खूबसूरत जगह भी इस दिन को यादगार बना सकती है। तो चलिए इस प्लान से बनाते हैं आपके वेलेंटाइन वीकेंड को खास।

हिल स्टेशन या नेचर रिट्रीट चुनें

अगर आप शांति और सुकून चाहते हैं, तो पास के किसी हिल स्टेशन या नेचर रिसॉर्ट जा सकते हैं। ठंडी हवा, हरियाली और सन राइज- सन सेट के साथ बिताया वक्त बेहद खास होता है। सुबह साथ में चाय और शाम को वॉक-रिश्ते में नई मिठास घोल देते हैं।

बीच या लेकसाइड गेटअवे प्लान करें

अगर आप पानी के किनारे बैठकर समय बिताना पसंद करते हैं, तो किसी लेक या बीच डेस्टिनेशन पर जाएं। सनसेट के समय साथ में बैठकर बातें करना और डिनर डेट प्लान करना इस वीकेंड को और भी रोमांटिक बना देगा।

इसे भी पढ़ें- 15,000 रुपए के अंदर रोमांटिक ट्रिप! Valentine’s Week 2026 के लिए 5 बेस्ट जगहें

लग्जरी स्टे या बुटीक होटल बुक करें

कभी-कभी जगह से ज्यादा माहौल मायने रखता है। किसी बुटीक होटल या लग्जरी स्टे में कमरा बुक करें, जहां कैंडल लाइट डिनर या रूम डेकोरेशन कर सके। छोटे-छोटे सरप्राइज इस ट्रिप को खास बना देते हैं।

एडवेंचर एक्टिविटी जोड़ें

अगर आप दोनों फन पसंद करते हैं, तो पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग या साइक्लिंग जैसी एक्टिविटी प्लान करें। साथ में कुछ नया एक्सपीरियंस करना बॉन्डिंग को मजबूत करता है और यादें लंबे समय तक साथ रहती हैं।

पर्सनल मोमेंट्स को दें प्रायोरिटी

ट्रिप का असली मकसद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना है। फोन और सोशल मीडिया से दूर रहें, साथ में फोटो लें, पुराने पलों को याद करें और भविष्य के सपनों पर बात करें। यही पल रिश्ते को और गहरा बनाते हैं।

इसे भी भी पढ़ें- May June Train Cancel: यात्रीगण ध्यान दें! मई-जून तक कैंसिल रहीं ये 5 ट्रेनें, ट्रैवल से पहले जरूर पढ़ें

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

May June Train Cancel: यात्रीगण ध्यान दें! मई-जून तक कैंसिल रहीं ये 5 ट्रेनें, ट्रैवल से पहले जरूर पढ़ें
छूट, छूट, छूट... ट्रॉली बैग्स पर मिल रही भारी छूट, ट्रैवल के लिए खरीदें मजबूत और ट्रेंडी डिजाइन