Train Cancellation Update: मई-जून 2026 में भारतीय रेलवे की कई अहम ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। काठगोदाम-जम्मूतवी, कानपुर-काठगोदाम और गाजीपुर-कटरा रूट की ट्रेनें प्रभावित हैं। यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर जांचें और रिफंड नियम जान लें।
May June Train Cancel: भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। मई और जून 2026 के दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द (Cancelled) कर दी गई हैं। अगर आप उत्तर भारत, उत्तराखंड या जम्मू-कश्मीर की ओर ट्रेन से सफर की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक करने या यात्रा पर निकलने से पहले यह जानकारी जरूर पढ़ लें। रेलवे द्वारा ऑपरेशनल कारणों से इन ट्रेनों को तय तारीखों तक कैंसिल किया गया है।
काठगोदाम-जम्मूतवी रूट की ट्रेनें रद्द

- उत्तराखंड और जम्मू को जोड़ने वाली अहम ट्रेनें इस रूट पर प्रभावित हुई हैं।
- 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस – 2 जून 2026 तक कैंसिल
- 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस – 31 मई 2026 तक कैंसिल
- इस रूट से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ऑप्शनल ट्रेनों या बस सेवाओं का सहारा लेना होगा।
इसे भी पढ़ें- 99.9% लोगों से छुपा है भारत का Chocolate Town, जानिए इस प्यारी सी जगह का नाम
कानपुर–काठगोदाम रूट पर भी असर
- उत्तर प्रदेश कानपुर से काठगोदाम जाने वाले यात्रियों के लिए भी परेशानी बढ़ सकती है।
- 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस – 2 जून 2026 तक कैंसिल
- 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस – 1 जून 2026 तक कैंसिल
- यह रूट खासतौर पर गर्मियों में नैनीताल और आसपास के इलाकों में जाने वालों के लिए अहम माना जाता है।
गाजीपुर–कटरा वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें बंद
- माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को भी झटका लगा है।
- 14611 गाजीपुर सिटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस – 29 मई 2026 तक कैंसिल
- 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस – 28 मई 2026 तक कैंसिल
इसे भी पढ़ें- Budget 2026 Travel Update: बुलेट ट्रेन से लेकर सस्ते फॉरेन टूर तक बड़ा ऐलान
यात्रियों को क्या करना चाहिए
अगर आपने इन ट्रेनों में पहले से टिकट बुक करा रखा है, तो रेलवे नियमों के अनुसार पूरा रिफंड मिलेगा। यात्री IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी रेलवे काउंटर से रिफंड स्टेटस चेक कर सकते हैं। रेलवे समय-समय पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव करता है। इसलिए यात्रा से पहले NTES या IRCTC पर ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सके।
