
Which Is the Love City of India: उत्तर प्रदेश का आगरा शहर सिर्फ ताजमहल की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी रोमांटिक पहचान के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस है। इसे भारत की “Love City” कहा जाता है, क्योंकि यहां मोहब्बत की सबसे बड़ी निशानी ताजमहल मौजूद है। हर साल लाखों प्रेमी जोड़े यहां आते हैं, अपनी यादें संजोते हैं। हर गली में इतिहास है, हर मोड़ पर रोमांस की कहानी, यही वजह है कि आगरा को आशिकों का शहर कहा जाता है।
आगरा की पहचान दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल से है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में इसे बनवाया था। यह स्मारक सच्चे प्रेम, समर्पण और अमर रिश्ते का प्रतीक है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ताजमहल का नजारा प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जाता है।
आगरा में बहने वाली यमुना नदी के किनारे का शांत माहौल भी इस शहर को रोमांटिक बनाता है। ताजमहल के पीछे बहती यमुना का व्यू शाम के समय बेहद खूबसूरत लगता है। कई लोग यहां बैठकर सुकून के पल बिताते हैं।
आगरा किला, मेहताब बाग और फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक स्थल भी प्रेम और इतिहास की कहानियों से जुड़े हैं। इन इमारतों की नक्काशी और शिल्प कला प्रेम की भावनाओं को और गहरा कर देती है।
इसे भी पढ़ें- ये इंडिया की "Little England", बैंगलोर से है बस कुछ घंटे दूर
वैलेंटाइन डे हो या शादी की सालगिरह, आगरा कपल्स के लिए पसंदीदा जगह है। यहां के होटल, कैफे और गार्डन रोमांटिक माहौल के लिए फेमस हैं। इसलिए इसे फ्रांस की पैरीस की तरह भारत का सबसे लोकप्रिय रोमांटिक ट्रैवल स्पॉट माना जाता है।
आगरा की पहचान सिर्फ एक स्मारक तक सीमित नहीं है। यहां की संस्कृति, मिठास और मेहमाननवाजी भी इस शहर को खास बनाती है। यहां आने वाला हर व्यक्ति प्रेम और अपनापन महसूस करता है।
इसे भी पढ़ें- Mahakaleshwar Aarti Booking: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे करें भस्म, संध्या और शयन आरती की बुकिंग