Kurti Fashion Hacks: कुर्ती को वेस्टर्न लुक में कैसे बदलें? ट्राई करें 6 फैशन हैक्स

Published : Jul 13, 2026, 04:30 PM IST
कुर्ती को वेस्टर्न लुक में कैसे बदलें?

सार

Kurti Styling Fashion Hacks: सिर्फ कुछ स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर आप अपनी पुरानी कुर्ती को भी ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में बदल सकती हैं। अगली बार नई ड्रेस खरीदने से पहले अपनी अलमारी की कुर्तियों को इन तरीकों से जरूर स्टाइल करके देखें।

अगर आपकी अलमारी में कई सिंपल कुर्तियां रखी हैं और आप हर बार उन्हें एक ही तरीके से पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो अब समय है उन्हें वेस्टर्न टच देने का। कुछ आसान स्टाइलिंग हैक्स अपनाकर आप अपनी पुरानी या सिंपल कुर्ती को बिल्कुल नया और ट्रेंडी लुक दे सकती हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको नई ड्रेस खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगली बार नई ड्रेस खरीदने से पहले अपनी अलमारी की कुर्तियों को इन 6 तरीकों से जरूर स्टाइल करके देखें।

जींस के साथ करें पेयर

लॉन्ग या स्ट्रेट कुर्ती को स्किनी या मॉम-फिट जींस के साथ पहनें। यह कॉम्बिनेशन इंडो-वेस्टर्न लुक देता है और कॉलेज, ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट रहता है। साथ में व्हाइट स्नीकर्स या ब्लॉक हील्स पहनने से लुक और भी स्टाइलिश दिखाई देगा।

और पढ़ें - ब्लाउज स्लीव की 7 रॉयल डिजाइन, बनवा ली तो हर कोई पूछेगा टेलर का पता

बेल्ट लगाकर बनाएं स्मार्ट सिल्हूट

अगर आपकी कुर्ती थोड़ी ढीली है, तो कमर पर स्टाइलिश बेल्ट लगाएं। इससे कुर्ती का लुक पूरी तरह बदल जाएगा और आपकी बॉडी शेप भी बेहतर दिखाई देगी। ब्लैक, ब्राउन या मेटल बेल्ट इस स्टाइल के साथ खूब जंचती हैं।

जैकेट या डेनिम श्रग करें स्टाइल

सिंपल कुर्ती के ऊपर डेनिम जैकेट, लॉन्ग श्रग या ब्लेजर पहनकर आप आसानी से फ्यूजन लुक पा सकती हैं। यह स्टाइल ट्रैवल, कैफे डेट या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए शानदार ऑप्शन है।

प्लाजो की जगह ट्राउजर चुनें

अगर आप कुर्ती के साथ हमेशा लेगिंग्स पहनती हैं, तो इस बार स्ट्रेट ट्राउजर, वाइड-लेग पैंट या कार्गो पैंट ट्राई करें। इससे आपका पूरा आउटफिट मॉडर्न और फैशनेबल नजर आएगा।

और पढ़ें  - Hairstyle Scarf Ideas: ट्रेंडी स्कार्फ हेयरस्टाइल, बनाएं 7 ईजी हेयरडू

स्टेटमेंट एक्सेसरीज जोड़ें

वेस्टर्न लुक पाने के लिए छोटे हूप इयररिंग्स, लेयर्ड नेकलेस, स्टाइलिश घड़ी, स्लिंग बैग और सनग्लासेस जैसे एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें। कम लेकिन सही एक्सेसरीज आपके पूरे लुक को एलिगेंट बना सकती हैं।

 

फुटवियर का रखें खास ध्यान

कुर्ती के साथ स्नीकर्स, लोफर्स, एंकल बूट्स या ब्लॉक हील्स पहनकर आप अपने आउटफिट को वेस्टर्न फिनिश दे सकती हैं। सही फुटवियर किसी भी लुक को मिनटों में अपग्रेड कर देता है।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ग्रीन साड़ी के साथ कौन-से इयररिंग लगेंगे बेस्ट? देखें 7 खूबसूरत ऑप्शन
बिना सर्जरी चेहरे को दें नेचुरल लिफ्ट! जापानी Shiatsu Massage से पाएं यंग और ग्लोइंग लुक