इस देश में महिलाओं को लाल रंग की लिपस्टिक लगाना है बैन, बाल खोलने से लेकर कलर करने पर भी है प्रतिबंध

महिलाओं को लिपस्टिक लगाने का बहुत शौक होता है। खासकर लाल रंग की लिपस्टिक तो हर फंक्शन में लगाई जाती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक देश ऐसा है जहां पर लाल लिपस्टिक लगाना बैन है।

Deepali Virk | Published : Dec 20, 2022 3:31 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : मेकअप करना तो हर महिला का शौक और अधिकार दोनों होता है और वह जैसा चाहे वैसा मेकअप कर सकती हैं। कोई भी उसमें दखल नहीं देता है। लेकिन एक देश ऐसा है जहां पर महिलाओं के मेकअप करने पर भी प्रतिबंध है। जी हां हम बात कर रहे हैं नॉर्थ कोरिया की, जहां के शासक किम जोंग उन के तानाशाह रवैया से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने ना जाने कितनी चीजों पर प्रतिबंध लगाया है। इतना ही नहीं महिलाओं के लाल रंग की लिपस्टिक लगाने पर भी यहां सख्त नियम है। आइए हम आपको बताते हैं इसी के बारे में...

लाल लिपस्टिक लगाना है बैन
शादी पार्टी कोई भी ओकेजन हो, महिलाओं का लुक मेकअप के बाद ही कंप्लीट होता है। खासकर पार्टी में लाल रंग की लिपस्टिक जरूर लगाई जाती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन ने महिलाओं के लाल लिपस्टिक लगाने पर ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। दरअसल, उत्तर कोरिया में लाल रंग को पूंजीवादी से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए यहां इस रंग की लिपस्टिक नहीं लगा सकते।

Latest Videos

रोज होती है मेकअप की चेकिंग
उत्तर कोरिया की सड़कों पर पेट्रोलिंग टीम महिलाओं के पर्स और उनके मेकअप को चेक करती है कि कौन नियमों का पालन कर रहा है और कौन नहीं। जो महिलाएं किम जोंग उन के नियमों का पालन नहीं करती हैं उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाती है और जुर्माना भी लगाया जाता है।

इन चीजों पर भी है पाबंदी
सिर्फ लाल रंग की लिपस्टिक लगाने पर ही नहीं, बल्कि यहां पर मेकअप करने और बालों को कलर करने पर भी पाबंदी है। दरअसल, नॉर्थ कोरिया की महिलाएं सिर्फ कॉस्मेटिक में उन्हीं चीजों का प्रयोग कर सकती हैं जो नॉर्थ कोरिया के बने प्रोडक्ट है। इसके अलावा लिपस्टिक वह सिर्फ हल्के रंग की लगा सकती हैं। यहां पर महिलाओं को बाल कलर करने की इजाजत भी नहीं है, क्योंकि बालों को कलर करना सरकार का विरोध माना जाता है। महिलाएं केवल हल्के कलर ही बालों में करवा सकती हैं और तो और बालों को खुला भी नहीं छोड़ सकती हैं। यहां बालों को हमेशा बांध कर ही रखना पड़ता है। नॉर्थ कोरिया में चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट जैसी ज्वेलरी पहनने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

और पढ़ें: Christmas 2022: क्रिसमस पर क्यों लटकाए जाते हैं मोजे, जानें दिलचस्प कहानी

क्यों जाना है GOA हनीमून मनाने, जब यूपी में हैं खूबसूरत बीच, New Year पर जाने का बना सकते हैं प्लान

Share this article
click me!

Latest Videos

10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें