पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे

Published : Jun 27, 2026, 07:30 PM IST

White Shoes Cleaning Tips: बारिश में सफेद जूते जल्दी गंदे हो जाते हैं। जानिए साबुन, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट और सही ड्राई टेक्निक की मदद से व्हाइट शूज को नए जैसा चमकाने के आसान तरीके।

PREV
15
सबसे पहले सूखी धूल और मिट्टी हटाएं

जूतों की  सफाई शुरू करने से पहले सॉफ्ट ब्रश या पुराने टूथब्रश की मदद से जूतों पर जमी सूखी धूल और मिट्टी को साफ करें। इससे आगे की सफाई आसान हो जाती है और दाग गहराई तक नहीं फैलते। अब एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा-सा लिक्विड डिटर्जेंट या माइल्ड शैम्पू मिलाएं। अब सॉफ्ट ब्रश को घोल में डुबोकर जूतों को हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें।

और पढे़ं- Rainy Season Footwear: बारिश में कौन सी चप्पल खरीदें ? 7 बेस्ट मानसून फुटवियर

25
बेकिंग सोडा और सिरके से हटाएं जिद्दी दाग

अगर जूतों पर जिद्दी दाग हैं, तो 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच सफेद सिरका और थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। दाग वाली जगह पर 10–15 मिनट लगाएं। फिर सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें।

35
टूथपेस्ट से बढ़ाएं चमक

सफेद (नॉन-जेल) टूथपेस्ट को पुराने टूथब्रश पर लगाकर जूतों पर हल्के हाथों से रगड़ें। 5–10 मिनट बाद गीले कपड़े से पोंछ दें। इससे हल्के दाग और पीलेपन को कम करने में मदद मिल सकती है। जूते के रबर सोल को साफ करने के लिए मैजिक इरेजर स्पंज या बेकिंग सोडा का पेस्ट इस्तेमाल करें। इससे सोल फिर से सफेद और चमकदार दिखाई देगा।

45
लेस को अलग धोएं

जूते के लेस निकालकर साबुन वाले गुनगुने पानी में 20–30 मिनट तक भिगो दें। इसके बाद हल्के हाथों से धोकर छांव में सुखा लें। इससे लेस भी अच्छे से साफ हो जाती है और जूते के कॉर्नर भी लेस निकालने के बाद आप अच्छे साफ कर सकते हैं।

55
सही तरीके से सुखाना भी जरूरी है

धोने के बाद जूतों के अंदर टिश्यू पेपर या अखबार भर दें ताकि उनका शेप बना रहे। हमेशा छांव में ही सुखाएं। तेज धूप में सुखाने से कुछ मटेरियल पीले पड़ सकते हैं या खराब हो सकते हैं।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

1. क्या बेकिंग सोडा से व्हाइट शूज साफ किए जा सकते हैं?

हां, बेकिंग सोडा जिद्दी दाग और पीलेपन को कम करने में मदद करता है।

2. क्या सफेद जूतों पर ब्लीच का इस्तेमाल करना चाहिए?

नहीं, ज्यादा ब्लीच इस्तेमाल करने से जूते पीले पड़ सकते हैं और उनका फैब्रिक खराब हो सकता है।

3. व्हाइट शूज को कैसे सुखाना चाहिए?

हमेशा छांव में सुखाएं और अंदर टिश्यू या अखबार भर दें, ताकि जूतों का शेप बना रहे।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories