
नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हर कोई एक ही बात सोचता है कि, अब कहां घूमा जाए। कौन सी ऐसी जगह है जो एक्सप्लोर करने के लिए सबसे बेस्ट है। जहां जाकर आप रिलेक्स भी कर सकते हैं और एन्जॉय भी। चलिए तो आज हम आपको उन्हीं जगाहों के बारे में बताएंगे जहां आप कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं।
मनाली
जब भी आप छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाते होंगे, तो यकीनन आपकी टूरिस्ट लिस्ट में हिमाचल, उत्तराखंड आदि जैसे पहाड़ी प्लेस जरूर शामिल होते होंगे। खासकर हिमाचल प्रदेश, यहां की वादियों में घूमना किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन हिमाचल बहुत बड़ा है, जहां घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। लेकिन पर्यटकों का हिमाचल का सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस मनाली है। ज्यादातर पर्यटक छुट्टियों में मनाली जाने का ही प्लान बनाते हैं। अगर आप दिसंबर में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने या फिर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप मनाली जा सकते हैं। क्योंकि इस महीने में मनाली घूमने का एक अलग ही मजा है।
गोवा
भारत में घूमने के स्थानों की सूची में गोवाहमेशा सबसे ऊपर है। गोवा का नाम आते ही हर युवा के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। यह छोटा केंद्र शासित प्रदेश ना केवल कई झोपड़ियों और पबों से भरा हुआ है, बल्कि यह देश में पार्टी करने के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। गोवा में, दिसंबर के महीने में साल के अंत होने की कई पार्टियां होती है। इसके अलावा, आप पालोलेम में कश्ती करने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। साथ ही, आप वागाटोर में केले की नाव की सवारी भी कर सकते हैं।
कच्छ
कच्छ एक हिस्ट्रोकल शहर है जहां कई प्राचीन जगहें मौजूद हैं। आप दिसंबर के महीने में यह घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि दिसंबर के महीने में कुच्छ का मौसम काफी अच्छा होता है। अगर हम यहां पर घूमने की जगहों के बारे में बात करें तो यहां आपको हिस्ट्री से जुड़ा सारा इतिहास जानने का मौका मिलेगा। अगर आपको इन सबका शौक है तो यहां जरूर जाएं।
शिमला
शिमला, प्राकृतिक सुंदरता और घूमने के लिहाज से ये जगह बेस्ट है, जिसे आपको दिसंबर के महीने में जरूर घूमने जाना चाहिए। आपको बता दें कि यहां आपको हर ओर प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। यही कारण है कि यह जगह कई सफल भारतीय फिल्मों के लिए सेटिंग, भारत के ब्रिटिश शासन के दौरान शीतकालीन राजधानी भी थी। शिमला और उसके आसपास साहसिक गतिविधियों और पर्यटन स्थलों की अधिकता इसे भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाती है।
ये भी पढ़ें-
Kitchen Tips: क्या बनाते समय अक्सर फट जाती है गुड़ की चाय? इस तरीके से एक बार जरूर करें ट्राय
Tasty Food: हिमाचल प्रदेश जाएं तो वहां की ये बढ़िया चीजों का स्वाद जरूर खाएं
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.