रात 2 बजे थाने पहुंची लड़की, जब रोते रोते पुलिस को बताया अपना दर्द तो पुलिस भी हुई शॉक्ड

Published : Dec 29, 2019, 07:52 PM ISTUpdated : Dec 29, 2019, 08:12 PM IST
रात 2 बजे थाने पहुंची लड़की, जब रोते रोते पुलिस को बताया अपना दर्द तो पुलिस भी हुई शॉक्ड

सार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ एक बस में हेल्पर ने आधी रात को बलात्कार किया। 

राजगढ़, मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ एक बस में हेल्पर ने आधी रात को बलात्कार किया। पीड़िता ने रात दो बजे थाने के पास जाकर दरिदों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल यह घटना दो तीन दिन पहले यानी बुधवार रात की बताई जा रही है। इस मामले को पुलिस ने शुक्रवार के दिन उजागर किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 19 वर्षीय राजू अहिरवार को किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार करने और बस चालक सहित दो अन्य को अपराध के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार किया है।

हेल्पर ने किया रेप, बस के बाहर खड़ा रहा ड्राइवर
सुथलिया पुलिस थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने कहा कि घटना बुधवार रात की है जब पीड़िता इंदौर में अपने भाई से मिलने के बाद अपने गांव लौट रही थी। जहां आरोपी ने बियोरा बस स्टैंड पर खड़ी बस में किशोरी का रेप किया। जबकि बस का चालक कदीर खान मौके पर गाड़ी के बाहर खड़ा रहा।

रात दो बजे पुलिस थाने पहुंची पीड़िता
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद किशोरी देर रात करीब दो बजे सुथलिया पुलिस थाने पहुंची और घटना के बारे में रोते हुए अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि खान के खिलाफ गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पीड़िता को कथित तौर पर इंदौर ले जाने वाले आरोपी सुरेश वर्मा के खिलाफ अपहरण के लिए मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'
Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र