आधी रात तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर नदी में समाई, 6 की मौत

Published : Oct 03, 2019, 10:23 AM IST
आधी रात तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर नदी में समाई, 6 की मौत

सार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार रात करीब 1 बजे एक बस बेकाबू होकर नदी में जा गिरी। इस एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं 22 लोग घायल हुए हैं।

भोपाल. राजधानी से करीब 35 किमी दूर रायसेन में बुधवार देर रात करीब 1 बजे सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 लोग घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बेकाबू बस रीछन नदी में जा गिरी। हादसा रायसेन में दरगाह के पास हुआ। घायलों को काफी देर बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बस में करीब 35 यात्री सवार थे।

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के मुताबिक, ओम साई राम ट्रैवल्स की यह बस पुल पर हुए बड़े गड्ढे के कारण बेकाबू हुई थी। इसके बाद वो रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। उस वक्त नदी में पानी का तेज बहाव था, इसलिए रेस्क्यू में भी देरी हुई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।


हादसे के वक्त सभी यात्री सो रहे थे। अचानक तेज झटके के साथ बस नदी में जा गिरी। कुछ लोग दरवाजा खोलकर जैसे-तैसे बाहर निकले।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, पुलिस भर्ती से लेकर 750 पदों तक CM मोहन यादव ने दिया बड़ा अपडेट
Vijayadashami 2026: CM हाउस में कन्या पूजन, शस्त्र पूजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया खास संदेश