मध्य प्रदेश में Delta Plus Variant के 7 मामले आए सामने, उज्जैन में मिले दो मरीजों में एक की मौत

Published : Jun 25, 2021, 01:00 PM ISTUpdated : Jun 25, 2021, 01:02 PM IST
मध्य प्रदेश में Delta Plus Variant के 7 मामले आए सामने, उज्जैन में मिले दो मरीजों में एक की मौत

सार

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए डेल्टा प्लस वेरिएंट के कम से कम सात मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नए डेल्टा प्लस वेरिएंट के कम से कम सात मामलों की पुष्टि हो चुकी है। उज्जैन में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक महिला की 23 मई को मौत हो चुकी है। यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी।  अधिकारी ने बताया, महिला मरीज की मौत पाटीदार अस्पताल में 23 मई को कोरोना वायरस से हुई थी. उसके नमूने को 14 अन्य लोगों के नमूनों के साथ अनुवांशिकी अनुक्रमण के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा गया था। इन 15 नमूनों में से दो लोगों में डेल्टा प्लस के संक्रमण की पुष्टि हुई। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि डेल्टा प्लस से जिले में खतरा नहीं है लेकिन लोगों को एहतियातों का अनुपालन करना चाहिए। 

 

 क्या है डेल्टा-प्लस वैरिएंट?
भारत में मिले कोरोनावायरस के डबल म्यूटेंट स्ट्रेन B.1.617.2 को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेल्टा नाम दिया है। B.1.617.2 में एक और म्यूटेशन K417N हुआ है, जो इससे पहले कोरोनावायरस के बीटा और गामा वैरिएंट्स में भी मिला था। नए म्यूटेशन के बाद बने वैरिएंट को डेल्टा+ वैरिएंट या AY.1 या B.1.617.2.1 कहा जा रहा है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल