दादी गई थी सब्जी लेने, लौटकर आई तो नहीं मिली पोती, खोजने के बाद दिखी तो निकल गई चीख

Published : Aug 19, 2019, 07:34 PM IST
दादी गई थी सब्जी लेने, लौटकर आई तो नहीं मिली पोती, खोजने के बाद दिखी तो निकल गई चीख

सार

 खरगोन के पटवारी कॉलोनी में हुआ दर्दनाक हादसा। खेलते-खेलते बच्ची पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल जा गिरी।


खरगोन: यहां के पटवारी कॉलोनी में सोमवार सुबह एक बेहद ही दर्दनाक हादसा घटित हुआ। हादसे में दो वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना की वजह बच्ची का पानी से भरी बाल्टी में डूबना बताया जा रहा है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हादसे से अनजान सभी थे घर के कामों में व्यस्त

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह साढ़े 8 बजे का है। मासूम वैष्णवी घर पर खेल रही थी। पिता बाजार गए हुए थे। वह इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और रक्षाबंधन पर घर आए थे। बच्ची के दादाजी भी टीचर हैं और वह रोज की तरह स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। उसकी दादी घर के पास से ही सब्जी लेने गई थीं और मां नीचे वाले बाथरूम में नहा रही थी। 

पोती के नजर ना आने पर घबरा गई दादी

जब सब्जी लेकर दादी वापस लौटी तो उनको काफी देर तक उनकी पोती नजर नहीं आई। उन्होंने बच्ची के दादाजी से उसके बारे में पूछा तो उन्होंने कह दिया कि यहीं कहीं घर में होगी। कुछ और वक्त बीतने पर जब वैष्णवी सामने नहीं आई तो घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। जिसके बाद मासूम को पहली मंजिल में पीछे की ओर बने बाथरूम में औंधे मुंह बाल्टी में गिरी हुई मिली। बताया जा रहा है कि बाल्टी में पायदान धोने के लिए गलाकर रखा हुआ था। संभवत: बच्ची खेलते-खेलते बाथरूम के पास पहुंची और बैलेंस बिगड़ने से वह बाल्टी में गिर गई। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav Kukru Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद, रात्रि चौपाल से मन की बात तक बड़ा शेड्यूल
जापान में लहराया MP का परचम! अब खिलाड़ियों पर होगी लाखों की इनाम की बारिश