भाई-बहन में बीमा पॉलिसी की रकम को लेकर था विवाद, फिर एक दिन...

Published : Aug 20, 2019, 01:57 PM IST
भाई-बहन में बीमा पॉलिसी की रकम को लेकर था विवाद, फिर एक दिन...

सार

10 हजार का इनामी पकड़ाया। बहन की हत्या कर हो गया था फरार। 11 साल बाद आया गिरफ्त में।

भोपाल: सगी बहन की हत्या कर फरार शातिर भाई को मध्यप्रदेश पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। आरोपी ने अपनी बहन की 11 साल पहले रूपयों के विवाद के चलते हत्या कर दी थी। आरोपी रायसेन जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उस पर दस हजार का ईनाम भी था।

 8 लाख थी बीमा की राशी

किस्सा 24 फरवरी 2008 का है। आरोपी सुरेंद्र अपनी बहन और बहनोई के साथ पुरुषोत्तम नगर, सेमरा स्थित किराए के मकान में रहता था। दस फरवरी 2008 को संदिग्ध परिस्थितियों में बहनोई की मौत हो गई थी। बहन-बहनोई की आठ लाख की बीमा पॉलिसी थी। बहन के पति की मौत के बाद पॉलिसी के पैसे मिलने थे। इसके लिए सुरेंद्र ने बहन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन उसको पता चला कि उसके बहनोई ने उक्त पॉलिसी के एवज में लोन लिया हुआ था। सुरेंद्र इस बात से नाराज था। इस कारण उसका अपनी बहन से विवाद भी हुआ था। 24 फरवरी को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और सिरफिरे भाई ने पास ही रखी हथौड़ी से बहन के सिर पर हमला बोल दिया। सिर में आई गंभीर चोट के कारण महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद सुरेंद्र फरार हो गया और दिल्ली जाकर बस गया। वह यहां नाम-पता बदलकर एक होटल में काम करने लगा। पुलिस की सुगबुगाहट लगी तो भागकर डेढ़ साल बाद पीथमपुर आ गया। यहां चार साल फैक्ट्रियों में काम किया। कुछ दिन मुंबई और इंदौर में भी रहा। इन 11 सालों में सुरेंद्र न परिवार से मिला और न ही दोस्तों से। 

बक्से से खून टपकता देख हुआ खुलासा  

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद सुरेंद्र ने ट्रैक्टर-ट्रॉली बुलवाकर घर का सामान उसमें रखना शुरू किया। तभी मकान मालिक को एक बक्से से खून टपकता हुआ दिखाई दिया। इसी बक्से में उसने बहन की हत्या कर खून से लथपथ उसका शव रखा था। मकान मालिक ने जब इस बारे में उससे सवाल किया तो वह घबरा गया और पूरा सामान छोड़कर भाग निकला। मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया और फरार सुरेंद्र की तलाश शुरू की।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Z+ सिक्योरिटी में भी शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा, क्यों पाकिस्तान के निशाने पर?
सौतेली बेटी से बार-बार रेप, मां-बेटी का अश्लील वीडियो भी बनाया...अब आरोपी को डबल उम्रकैद