अमिताभ की सलामती के लिए पूरा देश मांग रहा दुआ, सुसराल में शुरू हुआ रुद्राभिषेक..जगह-जगह हो रही पूजा

Published : Jul 12, 2020, 12:37 PM ISTUpdated : Jul 12, 2020, 03:25 PM IST
अमिताभ की सलामती के लिए पूरा देश मांग रहा दुआ, सुसराल में शुरू हुआ रुद्राभिषेक..जगह-जगह हो रही पूजा

सार

भोपाल के नौ दुर्गा मंदिर में अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अमिताभ हमारे देश की शान हैं। हम उनके जल्द ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। 

भोपाल. बॉलीवुड एक्टर और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन वा उनके बेटे अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरा देश चकित है। जैसे ही किसी ने यह खबर सुनी तो वह शॉक्ड हो गया। नेता से लेकर अभिनेता तक सुपरस्टार की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इसी बीच राजधानी भोपाल यानि अमिताभ की सुसराल में मंदिर में उनके स्वास्थ्य के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है।

नौ दुर्गा मंदिर हो रहा रुद्राभिषेक
दरअसल, राजधानी के टीटी नगर के नौ दुर्गा मंदिर में अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अमिताभ हमारे देश की शान हैं। हम उनके जल्द ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। 

खुद अमिताभ ने साझा की थी यह जानकारी
दरअसल, शनिवार रात को अमिताभ बच्चन खुद कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ये जानकारी ट्विटर पर साझा की थी। जिसमें उन्होंने लिखा-मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं, अस्पताल में भर्ती हो गया हूं, आप लोग अपना ध्यान रखिए, इसके अलावा अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं  पत्‍नी जया भादुड़ी बच्‍चन, बहू ऐश्‍वर्या राय और उनकी पोती अराध्‍या की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather: दिल्ली-NCR से यूपी, एमपी तक मौसम का हाल, जानिए कहां साफ रहेगा आसमान और कहां बारिश
MP Cabinet Decisions: 6940 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, कर्मचारियों का DA बढ़ा