Former minister Deepak Joshi Marriage : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने 63 साल की उम्र में शादी की है। उनकी दुलहन कांग्रेस नेता पल्लवी राज सक्सेना हैं।
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार मंत्री रहे बीजेपी नेता दीपक जोशी ने 63 साल की उम्र में दूसरा विवाह किया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह शादी एमपी में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना (43) से की है, जो जोशी से उम्र में 20 साल छोटी हैं। दोनों की मैरिज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता उनको बधाई दे रहे हैं।
आर्य समाज मंदिर में की पूर्व मंत्री ने शादी
मीडिया में चल रहीं खबरों की मानें तो दीपक जोशी ने यह शादी पल्लवी राज सक्सेना के साथ आर्य समाज मंदिर में 4 दिसंबर की है। शादी की इन तस्वीरों को पहले पल्लवी ने ही अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, लेकिन बाद में इन्हें डिलीट कर दिया गया। अब कांग्रेस नेता वृजेंद्र कुमार शुक्ला ने इस फोटोज को फेसबुक पर शेयर करते हुए दोनों को बधाई दी है।
क्या दीपक जोशी ने की हैं चार शादियां?
वहीं चर्चा तो यह भी है कि दीपक जोशी ने इससे पहले दो और शादियां की है, जिनका दावा शिखा और नम्रता ने दावा किया है। एक का तो कोर्ट में केस भी चल रहा है। वहीं दूसरी बीवी नम्रता का कहना है किवह दीपक जोशी की पत्नी हैं और उनके घर में रहती हैं। बता दें कि दीपक की पहली पत्नी विजया जोशी का 2021 में कोरोना के चलते निधन हो गया था। यूं कहा जाए तो दीपक जोशी ने चार शादी कर चुके हैं। हलांकि उन्होंने एक शाद के आरोपों को इंकार करते हुए कहा कि अगर मैं किसी भी प्रकार से दोषी पाया जाता हूं तो भारतीय कानून उन्हें दोषी ठहराएगा और अगर निर्दोष हूं।
कौन हैं दीपक जोशी
दीपक जोशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे हैं। जो छात्र जीवन से ही राजनीति में हैं। वह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने साल 2023 में बागली विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और विधायक बने। इसके बाद उन्होंने 2028 में हाटपीपल्या से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। फिर साल 2013 में विधायक बनकर उन्हें शिवराज सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 2023 में उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की, विधानसभा का चुनाव भी कांग्रेस के टिकट पर लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि एक साल बाद 2024 में ही उन्होंने भाजपा में वापसी कर ली।


