रिश्तों को तार-तार करने वाली शॉकिंग खबर: न्यूड वीडियो बनाकर भतीजा कहता 'रिलेशन' बनाओ, मौसी ने कर दी हत्या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला क्राइम सामने आया है। जहां एक मौसी ने अपने एक भतीजे की दर्दनाक हत्या कर दी। कारण यह था कि मृतक ने मौसी का नहाते हुए न्यूड वीडियो बना लिया था। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह रिलेश्न बनाने की डिमांड कर रहा था।

Asianet News Hindi | Published : Jun 4, 2022 10:53 AM IST


भोपाल (मध्य प्रदेश). मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक सप्ताह पहले सूखीसेवनिया इलाके में हुए एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अब चौंकाने वाले खुलासे किए हं। युवक की हत्या किस और ने नहीं बल्कि उसकी मौसी ने अपनी ननद के साथ मिलकर की थी। यानि दो महिलाओं ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। शुरूआती जांच में सामने आया है कि मृतक ने अपनी मौसी का नहाते हुए न्यूड वीडियो बना लिया था। जिसके आधार पर वह खुद के साथ रिलेशन बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। बसी इसी से छुटकारा पाने के लिए कत्ल हो गया।

पुलिस ऐसे हत्यारों तक पहुंची
दरअसल, घटना करीब 8 पुरानी है, जहां सूखीसेवनिया इलाके में 27 मई की दोपहर 3 बजे न्यू नयन ढाबे के पीछे कमरे में पुलिस को एक शव मिला था। पुलिस ने जिसकी पहचान सूरज गौंड के रुप में की थी। मृतक का चेहरा इतनी बेहरमी से कुचला गया था कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। हालांकि पुलिस ने मृतक के फोन की कॉल डिटेल निकाली और आरोपियों तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने  वाली संगीता गौंड (23) को उठाया और उससे पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पूरी कहानी बयां की।

Latest Videos

भतीजा मौसी से कहता रिलेश्न बनाओ...नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा
आरोपी महिला संगीता ने पुलिस को बताया कि सूरज रिश्ते में लगने वाली बहना का बेटा था, वह मेरा भतीजा था। लेकिन वो अपनी ही मौसी पर गंदी नजर रखता था। सूरज के घर में अक्सर आया जाया करती थी। एक दिन उसने चुपके से मेरा नहाते हुए वीडियो बना लिया। इस वीडियो को  वायरल करने की धमकी देता था। कहता था- मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ। महिला ने कहा कि वह 18 मई को ही सूरज के घर से अपने ससुराल विदिशा गई हुई थी। सूरज उसे फोन कर भोपाल मिलने के लिए बुला रहा था। 

ऐसे युवक को ढाब के कमरे में बुलाया मिलने
महिला ने कहा कि वीडियो वायरल करने की उसकी धमकी से डर गई थी, फिर मैंने उसे मारने का प्लान बनाया। इस प्लान में अपनी ननद राधिका को शामिल किया। फिर दोनों ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची। 21 मई की दोपहर हम भोपाल पहुंचे और उसे एक बंद ढाबे के कमरे में मिलने के लिए बुलाया। राधिका कमरे में छिप गई, थी, मैं उसके सामने थी, पहले तो उससे वीडियो डिलीट करने का कहा। जब वो नहीं माना तो उसके सिर पर पत्थर दे मारा। इसके बाद राधिका भी आ गई और दोनों ने उसकी हत्या कर दी।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

सहारनपुरः दबंग महिला ने लेडी कांस्टेबल को बीच सड़क धोया वीडियो वायरल
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...