BJP दफ्तर में बेहोश होकर गिर पड़ीं सांसद साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर, अचानक हुई उनकी तबीयत खराब

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त प्रज्ञा सिंह ठाकुर गिरीं उस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन चल रहा था। बताया जा रहा है कि ज्यादा देर तक खड़े रहने के कारण उन्हें चक्कर आ गए थे। फिलहाल कार्यकर्ता उनको कार्यक्रम स्थल से अस्पताल लेकर गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 23, 2020 6:12 AM IST / Updated: Jun 23 2020, 12:31 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने है, जहां भोपाल में बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर जमीन पर पड़ीं। किसी तरह लोगो ने उनको उठाकर कुर्सी पर बिठाया।  इस दौरान वहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद थे

बीजेपी  कार्यालय में बेहोश हुईं प्रज्ञा ठाकुर
दरअसल, भोपाल के बीजेपी कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर आज कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर वहां पहुंची थीं, अचानक तबीयत बिगड़ गई और कार्यक्रम स्थल पर बेहोश होकर गिर गईं।

Latest Videos

सीएम के संबोधन के दौरान गिरीं सांसद
जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त प्रज्ञा सिंह ठाकुर गिरीं उस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन चल रहा था। बताया जा रहा है कि ज्यादा देर तक खड़े रहने के कारण उन्हें चक्कर आ गए थे। फिलहाल कार्यकर्ता उनको कार्यक्रम स्थल से अस्पताल लेकर गए हैं।

गुमशुदगी के लग गए थे पोस्टर
बता दें कि पिछले दिनों जब प्रज्ञा ठाकुर सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आईं थी तो उनकी गुमशुदगी के शहर में पोस्टर भी लगाए गए थे। विपक्ष ने उनपर जमकर निशाना भी साधा था। बीते 31 मई को ही खबर आई थी कि उनकी तबीयत खराब है और वे एम्स में भर्ती हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Sharad Purnima 2024 से चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत
जब खुद हाथ में पिस्टल लेकर दंगाइयों को दौड़ाने उतरे UP STF चीफ ADG Amitabh Yash #Shorts
Ratan Tata के हाथ में जादू था, फर्श पर पड़ी 7 कंपनियों को उन्होंने पहुंचाया बुलंदियों पर...
Ratan Tata के निधन के बाद Shantanu Naidu ने लिखा भावुक पोस्ट, शब्दों में दिखा न खत्म होने वाला दर्द
थोड़ा तो शर्म कर लेते! 5 लाख सैलरी पाने वाले बेटों ने 90 वर्षीय मां को अकेला छोड़ा