नाइट पार्टी के बहाने लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था अखबार मालिक, आरोपी का दामाद भी जर्नलिस्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हाईप्रोफाइल यौन शोषण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अखबार मालिक नाइट पार्टी के बहाने लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था। यही नहीं, पार्टी में कई रसूखदार भी आते थे। ये भी बच्चियों का यौन शोषण करते थे। गरीब परिवारों की लड़कियों को पार्टी में डांस करने के लिए 10 हजार रुपए महीने पर बुलाया जाता था। अखबार मालिक अपनी लेडी मैनेजर के जरिये इस रैकेट को चला रहा था। आरोपी का दामाद भी सीनियर जर्नलिस्ट है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 13, 2020 3:57 AM IST

भोपाल, मध्य प्रदेश. गरीब परिवारों की नाबालिग लड़कियों को पार्टियों में डांस के लिए बुलाकर उनके यौन शोषण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह रैकेट राजधानी के एक अखबार का मालिक संचालित कर रहा था। सबसे पहले वो लड़कियों का यौन शोषण करता था। पार्टियों में शहर के कई रसूखदार आते थे। इनमें पत्रकार, बिल्डर्स आदि शामिल हैं। इन लड़कियों को 8-10000 रुपए महीने पर बुलाया जाता था। अखबार मालिक अपनी लेडी मैनेजर के जरिये इस रैकेट को चला रहा था। आरोपी का दामाद भी सीनियर जर्नलिस्ट है।


नशे की हालत में रात को घूमते मिली थीं लड़कियां..
शनिवार रात करीब 3 बजे रातीबढ़ क्षेत्र में पुलिस को गश्त के दौरान 5 लड़कियां घूमते मिली थीं। इनमें से 4 नाबालिग हैं। सभी नशे की हालत में थी। इन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने लाया गया। यहां इन लड़कियों ने एक दैनिक अखबार के बुजुर्ग मालिक प्यारे मियां और उसकी मैनेजर स्वीटी विश्वकर्मा की करतूत खोल दी। मामला हाईप्रोफाइल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत चाइल्ड लाइन की काउंसलर को बुलाकर बच्चियों की काउंसिलिंग कराई। इसके बाद दोनों के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। स्वीटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके ऊपर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। लड़कियों ने बताया कि ये लोग उसे बावड़ियाकला के पास विष्णु हाईटेक स्थित फ्लैट पर किसी की जन्मदिन पार्टी में लेकर गए थे। यहां उनका यौन शोषण किया गया।

Latest Videos

ससुर को छुड़ाने डीआईजी के पास पहुंचा जर्नलिस्ट दामाद
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके कई ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन वो नहीं मिला। आरोपी का दामाद भी सीनियर जर्नलिस्ट है। वो अपने ससुर की तरफदारी करने डीआईजी से मिला। उसके साथ कुछ और भी लोग थे। हालांकि डीआईजी ने उन्हें लौटा दिया। एसपी साईं थोटा ने बताया पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पार्टियों में और कौन-कौन आता था।

Share this article
click me!

Latest Videos

Baba Siddiqui Murder: किस गैंग का हाथ, कौन थे शूटर? कब बनाया गया बाबा सिद्दीकी को निशाना
मैसूर दरभंगा बागमती एक्सप्रेस में चीख-पुकार, बिखर गई बोगियां-एक दूसरे पर गिरे लोग
बांग्लादेश: दुर्गा पूजा पंडाल में फेंका 'कॉकटेल बम', लोगों को मारा चाकू
2013 का वो किस्सा जब Baba Siddique को जान गया था पूरा देश, वजह थे 2 खान । Salman Khan ।Shahrukh khan
दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती