कोरोना के खौफ में पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बोला-तुझे घर के अंदर तो जाने ही नहीं दूंगा

Published : May 03, 2020, 05:33 PM ISTUpdated : May 03, 2020, 05:49 PM IST
कोरोना के खौफ में पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बोला-तुझे घर के अंदर तो जाने ही नहीं दूंगा

सार

जहां एक तरफ कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के लिए घरवाले जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। लेकिन, वहीं मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां क्वारैंटाइन सेंटर से घर लौटे बेटे की घर घुसने से पहले ही पिता ने मौत के घाट उतार दिया।

बालाघाट (मध्य प्रदेश). जहां एक तरफ कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के लिए घरवाले जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। लेकिन, वहीं मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां क्वारैंटाइन सेंटर से घर लौटे बेटे की घर घुसने से पहले ही पिता ने मौत के घाट उतार दिया।

पिता ने डंडा मार बेटे को मार डाला
दरअसल, यह खौफनाक वारदात बालाघाट के गढ़ी थाने क्षेत्र में 1 मई को हुई। जहां क्वारैंटाइन सेंटर से घर लौटे बेटे को घर में घुसने से मना किया। दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी समय तक विवाद भी हुआ। कहासुनी के बाद पिता ने बेटे के सिर में डंडा मार मौत के घाट उतार दिया।

कोरोना के डर से बेटे को नहीं घुसने दिया था
मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने आरोपी पिता भीमा पंचतिलक को हिरासत में ले लिया। जहां उसने बताया कि कोरोना के डर से उसने बेटे यानी टेकचंद को घर में नहीं घुसने दिया था। क्योंकि गांववाले इस बात को लेकर विवाद कर रहे थे। मैंने उससे कहा था कि पहले गांववालों से पूछ लूं, लेकिन वह नहीं माना और जबरन घुसने लगा। 

कुछ दिन पहले औरंगाबाद से आया था घर
जानकारी के मुताबिक, मृतक बेटा टेकचंद पंचतिलक पिछले दिनों औरंगाबाद से लौटा था। जहां स्वास्थ्य विभाग ने उसको सुरक्षा के चलते  क्वारैंटाइन सेंटर में रखा था। लेकिन जब उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई तो डॉक्टरों ने उसको घर जाने के लिए कह दिया था।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: वृंदावन में जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण, CM मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 का दिया निमंत्रण
MP CM Mohan Yadav Datia Visit: 62 करोड़ के विकास कार्य, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात