मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: 136 टायर वाले हैवी ट्राला के गुजरते वक्त पुल गिरा, भोपाल-नागपुर हाईवे पूरी तरह बंद

Published : Apr 10, 2022, 03:32 PM IST
मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: 136 टायर वाले हैवी ट्राला के गुजरते वक्त पुल गिरा, भोपाल-नागपुर हाईवे पूरी तरह बंद

सार

मध्य प्रदेश के भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-69 पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां सुखतवा नदी का पुल रविवार को टूटकर गिर गया। यह हादसा उस दौरान हुआ जब यहां से 138 व्हील वाला यह ट्रॉला हैवी मशीन को लेकर गुजर रहा था।    

नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुखतवा नदी का बड़ा पुल टूटकर गिर गया है। पुल का एक बड़ा हिस्सा टूट कर पूरी तरह से नीचे गिर गया है। जिसके बाद से भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-69 मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से फिलहाल बंद हो गया है। इस हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी संख्या में भीड़ लग गई। वहीं पुलिस भी सूचना मिलते ही स्पॉट पर पहुंची। 

हैवी मशीन को लेकर गुजर रहा था 136 पहिए वाला ट्राला
दरअसल, यह भयानक हादसा रविवार दोपहर उस वक्त हुआ जब पुल के ऊपर से 136 व्हील वाला हैवी  ट्रॉला गुजर रहा था। तभी अचानक से पुल का एक बड़ा हिस्सा बीच से टूटकर नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रॉला किसी हैवी मशीन को लेकर पावर ग्रिड इटारसी जा रहा था। लेकिन मशीन सहित वह नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी की मारे जाने की खबर नहीं है।

अंग्रेजों के जमाने में बना था ये सुखतवा पुल 
बता दें कि नर्मदापुरम संभाग के सुखतवा कस्बे में करीब 25 फीट ऊंचा यह पुल ब्रिटिश शासन में बना था। इस पुल से रोजाना 5 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। लेकिन अब पुल टूटने से भोपाल-नागपुर हाईवे के ट्रैफिक को नर्मदापुरम प्रशासन दूसरे रास्ते से डायवर्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस रास्ते के पूरी तरह से बंद होने के बाद  इटारसी बैतूल मार्ग पर आवागमन का अन्य कोई विकल्प नहीं है।

130 टन वजनी मशीन को लेकर जा रहा था ट्राला
बताया जा रहा है कि सुखतवा नदी का पुल टूटने से नीचे गिरा यह ट्राला 7 फीट ऊंची और लगभग 20 फीट चौड़ी मशीन को लेकर हैदराबाद से इटारसी आने के लिए 6 मार्च को निकला था। लेकिन चार दिन इसमें कुछ खराबी आ जान के कारण यह 4 दिन तक ये बैतूल के पार हाइवे पर खड़ा रहा। इसे ठीक कराने के लिए इंजीनियर बुलाए गए थे।  इस ट्रॉले में एक एक्सल में 8 टायर लगे हैं। 16 एक्सल में 128 टायर लगे हुए हैं। ट्रॉले को खींचने वाले ट्रक में 10 टायर हैं। रविवार यह फिर निकला और हादसे का शिकार हो गया।  ट्राले में ड्राइवर समेत 4 लोग सवार थे, हालांकि वह घायल हैं, किसी की जान नहीं गई है। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते