बेवफा पत्नी की खौफनाक साजिश, करवाचौथ के दिन पति को मौत देने का बनाया प्लान

महिला ने अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर 19 अक्टूबर की रात हत्या कर दी थी। करीब एक सप्ताह तक वह पुलिस को गुमराह करते रहे। अब पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, और शादी करना चाहते थे। लेकिन पति दोनों के बीच रोड़ा बन रहा था। इसलिए हमने उसको मार डाला।

Asianet News Hindi | Published : Oct 26, 2019 9:01 AM IST / Updated: Oct 26 2019, 02:42 PM IST

देवास (मध्य प्रदेश). करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुरक्षा के लिए दिनभर भूखी प्यासी रहकर व्रत करती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। जहां एक पत्नी ने इसी दिन प्रेमी के साथ मिलकर अपनी पति को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया और दो दिना बाद उसकी हत्या कर दी।

पत्नी के प्यार में रोड़ा बन रहा था पति
दरअसल, यह सनसनीखेज मामला देवास जिले का है, जहां एक महिला ने अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर  19 अक्टूबर की रात हत्या की कर दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, और शादी करना चाहते थे। लेकिन पति दोनों के बीच रोड़ा बन रहा था। इसलिए हमने उसको मार डाला।

हत्यारे का जिगरी दोस्त था मृतक 
पुलिस ने बताया कि दोनों हत्या करने के बाद सारे  साक्ष्य मिटा दिए थे। महिला के प्रेमी विजेंद्र मीणा मृतक पप्पू का जिगरी दोस्त था। इसी सिलसिले में आरोपी महिला से मिलता रहता था। लेकिन दोनों के बीच धीरे-धीरे अवैध संबंध बन गए और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसलिए दोनों ने अपराध को अंजाम दे दिया। आरोपी ने हत्या वाली रात पहले मृतक को खेत में ले जाकर खूब शराब पिलाई फिर एक पत्थर से उसका बुरी तरह से सिर कुचल दिया।
 
महिला बोली-मैंने उसको इसलिए मारा
दोनों आरोपियों को पुलिस ने हत्या के एक सप्ताह बाद यानि शुक्रवार को हिरासत में लिया है। वहीं महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ आए-दिन शराब के नशे में मारपीट करता था। इसी वजह से उसके अत्याचार से तंग आकर मैंने उसकी जान से मारने की योजना बानाई थी।

Share this article
click me!