MP के मुरैना में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, पूरी इमारत जमींदोज, 4 लोगों की मौके पर ही मौत

Published : Oct 20, 2022, 01:30 PM ISTUpdated : Oct 20, 2022, 03:42 PM IST
MP के मुरैना में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, पूरी इमारत जमींदोज, 4 लोगों की मौके पर ही मौत

सार

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक पटाखा गोदाम में धमाका हो गया। जिसके चलते 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोगों के  घायल होने की सूचना है। जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक पटाखा गोदाम में धमाका हो गया। जिसके चलते 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोगों के  घायल होने की सूचना है। जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में यह हादसा हुआ है वह अवैध रुप से चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

धमाका होते ही लोग मलबे में दब गए
दरअसल, यह भयानक एक्सीडेंट मुरैना जिले के बानमोर कस्बे के बास जैतपुर गांव में गुरूवार दोपहर हुआ है। जिस वक्त यह हदासा हुआ उस दौरान मजदूर इस अवैध फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक पटाखे से ब्लास्ट हो गया और वहीं गोदाम वाली ये बिल्डिंग पूरी तरह जमींदोज हो गई। जिसके चलते उसके मलबे में कई लोग में दब गए।

पुलिस-प्रशासन मौके पर..जांच जारी
हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर एसडीओपी और इलाके के थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हं। जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में यह धमाका हुआ है, उसका निमार्ण कार्य चल रहा था। जिसके चलते कई मजदूर वहां पर काम कर रहे थे। बिल्डिंग के नीचे फ्लोर पर पटाखे बन रहे थे। इसी दौरान अचानक धमाका हुआ और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले  लिया। पुलिस ने अवैध पटाखा बनाने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उसको हिरासत में नहीं लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच जारी है। आसपास के लोगों से इस गोदाम के बारे में पूछताछ की जा रही है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल