इंदौर के प्रोफेसर डॉ फरहत खान की विवादित किताब का मामला गरमाया, 2 लोगों पर FIR दर्ज

Published : Dec 06, 2022, 09:23 AM IST
इंदौर के प्रोफेसर डॉ फरहत खान की विवादित किताब का मामला गरमाया, 2 लोगों पर FIR दर्ज

सार

इंदौर के शासकीय नवीन लॉ कॉलेज के प्रो. डॉ. फरहत खान की कथित विवादित पुस्तक को लेकर सूबे का सियासी माहौल गरमा दिया है। मामले में लेखक, प्रकाशक और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

भोपाल(Madhya Pradesh). इंदौर के शासकीय नवीन लॉ कॉलेज के प्रो. डॉ. फरहत खान की कथित विवादित पुस्तक को लेकर सूबे का सियासी माहौल गरमा दिया है। मामले में लेखक, प्रकाशक और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इंदौर के SHO शशिकांत चौरसिया ने बताया कि कुछ छात्रों ने फरहत खान द्वारा लिखी गई किताब को लेकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि किताब में ऐसा कंटेट है जिससे साम्प्रदायिक गुटों में आपसी सौहार्द बिगड़ सकता है। मामले में धारा 153 ए, 295 ए, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। 

वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर के शासकीय नवीन लॉ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. फरहत खान की विवादित पुस्तक को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इस मामले में इंदौर पुलिस कमिश्नर को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी को जांच में किसी के दोषी पाए जाने पर 24 घंटे में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
सूबे के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर के शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित करने के मामले को लेकर कहा कि जांच के आदेश के साथ 5 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अफसरों ने बताया कि किताब के लेखक, प्रकाशक के साथ प्रिंसिपल और एक प्रोफेसर के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ABVP ने भी लगाए गंभीर आरोप 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आरोप लगाया है कि पुस्तक में हिंदू समुदाय और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक सामग्री है। यह धार्मिक कट्टरवाद को बढ़ावा देती है। गवर्नमेंट न्यू लॉ कॉलेज के एक छात्र द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई। भवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि 'कलेक्टिव वायलेंस एंड क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम' नाम की पुस्तक के लेखक डॉ. फरहत खान, अमर लॉ पब्लिकेशन, संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. इनाम उर रहमान और प्रोफेसर मिर्जा मोजिज बेग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर धारा 153-ए , 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल