भयंकर शादियां: क्या पता था दुल्हन की मौत एक ढोकले से हो जाएगी, बहुत दर्दनाक हुआ..

Published : Jun 03, 2022, 10:23 AM IST
भयंकर शादियां: क्या पता था दुल्हन की मौत एक ढोकले से हो जाएगी, बहुत दर्दनाक हुआ..

सार

शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन में आपसी मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह बेहद दर्दनाक भी होती है। ऐसा ही कुछ हुआ छिंदवाड़ा की एक लड़की के साथ हुआ, जिसकी शादी पुणे में तय हुई थी।

Tragic Wedding: शादी का रिश्ता वैसे तो जन्म-जन्म का होता है, लेकिन कई बार ये रिश्ता अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन में आपसी मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह बेहद दर्दनाक भी होती है। Asianet News ने शादियों को लेकर एक सीरीज 'भयंकर शादियां' शुरू की है। इसमें हम उन शादियों के बारे में बात करेंगे, जिनका अंजाम बेहद बुरा या फिर चौंकाने वाला रहा। इस सीरीज की छठी कड़ी में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए एक ऐसे ही केस के बारे में बता रहे हैं।

पुणे से छिंदवाड़ा आनी थी बरात : 
दरअसल, छिंदवाड़ा के बुधवारी बाजार में रहने वाली एक लड़की की शादी पुणे में तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियों पूरी हो चुकी थीं। दुल्हन के हाथों में मेहंदी रच चुकी थी और घर में सारे मेहमान भी आ गए थे। घर में उत्सव और हंसी-खुशी का माहौल था। दुल्हन भी शादी कर अपने नए घर यानी ससुराल जाने को तैयार थी। 

मेहमानों को भूख लगी तो नाश्ते में बना ढोकला :
शादी वाले दिन सुबह से ही घर में हंसी-खुशी का माहौल था। शाम को घर में बरात जो आनी थी। सभी लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच मेहमानों को भूख लगी तो किसी ने ढोकला बनाने की सलाह दी। इसके बाद सभी के लिए नाश्ते में ढोकला बनाया गया। चूंकि गर्मी का माहौल था, इसलिए हर कोई हल्का-फुल्का नाश्ता ही करना चाहता था। 

किसी ने होनेवाली दुल्हन से की ढोकला खाने की जिद : 
सभी मेहमानों ने पेट भरके ढोकला खाया। इसी बीच किसी महिला ने होनेवाली दुल्हन से भी ढोकला खाने को कहा। घर की औरतों के कहने पर उसने भी ढोकला खा लिया। बातें करते हुए सभी ढोकला खा रहे थे, तभी अचानक दुल्हन के गले में ढोकला फंस गया। 

भयंकर शादियांः हंसी-खुशी दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला, अगले ही पल सबकुछ खत्म हो गया

पहले ठसका लगा फिर काफी देर तक खांसती रही..
होनेवाली दुल्हन ने जैसे ही ढोकला खाया तो उसे जोर का ठसका लगा। इसके बाद लोगों ने पहले पानी पिलाया और फिर पीठ पर थपकी देकर ढोकला बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लड़की को लगातार खांसी आती रही। ये देखकर घरवाले घबरा गए। 

उसी रोज शाम को आनी थी बरात..
ढोकला लड़की की आहार नली में फंस चुका था। जिसके बाद घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने भी काफी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में लड़की ने दम तोड़ दिया। लड़की की शादी उसी दिन शाम को थी और पुणे से बरात आने वाली थी। लेकिन यह मनहूस खबर सुनते ही दूल्हा और बरात नागपुर से ही पुणे लौट गई। किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस घर में रात को शहनाई बजने वाली थी, वहां मातम पसर जाएगा। बता दें कि होनेवाली दुल्हन ने एमबीबीएस की डिग्री ली थी और मुंबई में जॉब करती थी।  

ये भी पढ़ें :

भयंकर शादियां: कभी लड्डू की वजह से शादी टूटती देखी है, यहां तो यही हुआ...

भयंकर शादियां: जयमाल के वक्त दूल्हे की बॉडी में एक हरकत देख खराब हो गया दुल्हन का मूड

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट
Balram Krishi Mahotsav: किसानों के लिए सरकार का बड़ा रोडमैप, झाबुआ से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश