अचानक लोकसेवा केंद्र पहुंचे शिवराज, फिर मीडिया से बोले-लोग यहां के कामकाज से संतुष्ट, किसी को कोई समस्या नहीं

Published : Nov 23, 2020, 02:45 PM IST
अचानक लोकसेवा केंद्र पहुंचे शिवराज, फिर मीडिया से बोले-लोग यहां के कामकाज से संतुष्ट, किसी को कोई समस्या नहीं

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार सुबह अचानक कलेक्ट्रेट जा पहुंचे। यहां लोकसेवा केंद्र में काम के सिलसिल में आए लोगों से सीएम ने बातचीत की। बाद में मीडिया से मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के कामकाज से सभी संतुष्ट हैं। किसी को कोई समस्या नहीं। इसके बाद शिवराज कोहेफिजा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने भी पहुंचे।


भोपाल, मध्य प्रदेश. सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देखकर लोग हैरान रह गए। शिवराज सिंह अचानक निरीक्षण करने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां लोकसेवा केंद्र में काम के सिलसिल में आए लोगों से सीएम ने बातचीत की। बाद में मीडिया से मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के कामकाज से सभी संतुष्ट हैं। किसी को कोई समस्या नहीं। इसके बाद वे कोहेफिजा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने भी पहुंचे।

बुजुर्ग के कंधे पर हाथ रखकर की बातचीत

शिवराज सिंह ने लोगों से पूछा कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं है। इस दौरान उन्होंने एक बुजुर्ग के कंधे पर हाथ रखकर काफी देर बात की। मुख्यमंत्री के सेक्रेटी एम. शैलवेंद्रम भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान हो। सीएम ने कहा कि लोकसेवा केंद्र में आवेदन करने के उसी दिन जानकारी मिल जाती है। यहां कॉपी के 5 रुपए लिया जाते है। हालांकि मुख्यमंत्री ने इसे ज्यादा बताया। सीएम ने कहा कि उन्होंने कलेक्टर से 1 रुपए या 50 पैसे करने की बात कही है। कलेक्टर इस संबंध में जल्द निर्णय लेंगे।

मुख्यमंत्री सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने भी पहुंचे। इसका निर्माण पूरा करने की डेडलाइन 15 दिसंबर दी गई है। उन्होंने कहा कि वे  इसका उद्घाटन करने आएंगे। बता दें कि ऐसे कुल पांच ट्रीटमेंट प्लांट बन रहे है। 

इस बीच मुख्यमंत्री ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी सलाह दी। जो लोग मास्क गलत ढंग से पहने दिखे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सही से पहनने का तरीका बताया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Bhopal: आसमान साफ लेकिन चढ़ेगा पारा! भोपाल-इंदौर समेत इन शहरों में बढ़ेगी गर्मी
MP Cabinet Decision: CM मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर 40 रु बोनस, उज्जैन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी