विवादों में आई वेब सीरीज अ सूटेबल बॉय,लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, BJP नेता ने दर्ज कराया केस

Published : Nov 22, 2020, 01:39 PM ISTUpdated : Nov 24, 2020, 05:01 PM IST
विवादों में आई वेब सीरीज अ सूटेबल बॉय,लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, BJP नेता ने दर्ज कराया केस

सार

वेब सीरीज में इंटर रिलीजन लव को पर्दे पर दिखाने पर आपत्ति जताई है। साथ ही कई सीन और पुलिस में दी शिकायत को ट्विटर पर भी शेयर किया है। उन्होंने लोगों से नेटफ्लिक्स को मोबाइल से अनइंस्टॉल करने की अपील की है।

रीवा (Madhya Pradesh) । मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। वेब सीरीज सूटेबल बॉय पर हिंदुओं की भावनाओं ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। बीजेपी नेता गौरव तिवारी ने मीरा नायर की वेब सीरीज ‘अ सूटेबल बॉय’ पर शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप लगाया है कि इस वेब सीरीज में लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले सीन दिखाए गए हैं।

रोमांस को लेकर उठाया सवाल
गौरव तिवारी का कहना है कि इस वेब सीरीज में ईशान खट्टर और तब्बू के बीच रोमांस दिखाया गया है। ईशान सीरीज में मान कपूर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि तब्बू सईदा बाई के रोल में हैं। रणवीर शौरी सीरीज में वारिस तो विजय वर्मा रशीद के रोल में हैं। 

ट्टीटर पर किया कई सीन की वीडियो शेयर
सीरीज में इंटर रिलीजन लव को पर्दे पर दिखाने पर आपत्ति जताई है। साथ ही कई सीन और पुलिस में दी शिकायत को ट्विटर पर भी शेयर किया है। उन्होंने लोगों से नेटफ्लिक्स को मोबाइल से अनइंस्टॉल करने की अपील की है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'नशा मुक्त मध्यप्रदेश' के लिए सरकार का बड़ा मिशन, CM मोहन यादव ने जनता से मांगा साथ
MP Atithi Vidwan Sammelan: अतिथि विद्वानों के हित में सरकार का बड़ा प्लान, CM मोहन यादव का भरोसा