मप्र सरकार उठाएगी 12वीं 82% मार्क्स लाने वाले दोनों हाथों से दिव्यांग कृष्णकुमार की पढ़ाई का खर्चा

Published : Sep 25, 2020, 05:59 PM IST
मप्र सरकार उठाएगी 12वीं 82% मार्क्स लाने वाले दोनों हाथों से दिव्यांग कृष्णकुमार की पढ़ाई का खर्चा

सार

मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने उनका सम्मान किया। साथ ही उनके खाते में लैपटाप के लिए पैसा ट्रांसफर किया। इस मौके पर शिवराज सिंह ने रीवा के रहने वाले दिव्यांग कृष्ण कुमार केवट से वीडियो काल पर चर्चा की। कृष्णकुमार के दोनों हाथ नहीं है। बावजूद उसने 12वीं में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

भोपाल, मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया। इनके खाते में लैपटॉप के लिए राशि भी ट्रांसफर की गई। यह योजना मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने शुरू की गई है। इस मौके पर शिवराज सिंह ने रीवा के रहने वाले दिव्यांग कृष्ण कुमार केवट से वीडियो काल पर चर्चा की। कृष्णकुमार के दोनों हाथ नहीं है। बावजूद उसने 12वीं में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। कृष्णकुमार से चर्चा करते हुए शिवराज भावुक हो उठे। बता दें कि कृष्णकुमार के जन्म से ही दोनों हाथ नहीं हैं। वो अपने पैरों से ही सारा काम करते हैं। 

कृष्ण कुमार रोज 10 किमी पैदल चलकर स्कूल जाते थे, क्योंकि उनके गांव में 12वीं तक स्कूल नहीं है। कृष्णकुमार की लगन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने का ऐलान किया है। इस बारे में कलेक्टर को आदेशित कर दिया गया है।

भोपाल के मिंटो हॉल में हुआ कार्यक्रम...
मिंटो हॉल में हुए कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने सतना की रहने वाली कीर्ति कुशवाह को भी सम्मानित किया। कीर्ति एक आंख से देख नहीं सकतीं। जबकि दूसरी में महज 25 प्रतिशत रोशनी है। कीर्ति ने प्रदेश की टॉप 10 सूची में अपनी जगह बनाई थी। शिवराज सिंह ऑनलाइन के जरिये कीर्ति से जुड़े थे। सीएम ने कीर्ति का भी इलाज और पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया।


इस कार्यक्रम में कम छात्रों को बुलाया गया था। बाकियों से वीडियो के जरिये संवाद हुआ। मिंटो हाल में 6 विद्यार्थियों को 25 हजार रुपए का चैक देकर सम्मानित किया गया। सभी को मिलाकर कुल 40 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, आदिमजाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, पीएस रश्मि अरुण शमी विशेष तौर पर मौजूद थीं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'
Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र