
सागर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)सागर जिले पहुंचे। जहां सीएम भाजपा बूथ विस्तारक योजना के तहत सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली जनपद के ग्राम बसा तुलसीपार पहुंचे। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। सीएम शिवराज ने महिलाओं के साथ संगीत भी गया। जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
Koo Appलोक संगीत का गुंजन अद्भुत, बहनों का सानिध्य अद्भुत! भावनाओं का उद्गार अप्रतिम, सकारात्मक ऊर्जा का संचार अद्भुत! हमारी संस्कृति, परंपराओं और लोक संगीत में अतुलनीय सकारात्मक ऊर्जा निहित है। आज सागर के ग्राम बसा तुलसीपार में अपनी बहनों के साथ परंपरागत संगीत का आनंद लिया।- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 23 Jan 2022
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले के ग्राम बसा में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने सागर जिले के ग्राम बसा में ज्ञानेंद्र सिंह मस्कोले जी के घर भोजन किया। वही सीएम ने आज सागर प्रवास के दौरान ग्राम बसा में महिलाओं द्वारा बुंदेलखंड में गाये जाने वाले लोकगीतों में बहनों का साथ बुंदेली वाद्य यंत्र टिमकी और नगडिया बजाकर दिया।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।